प्रतीकात्मक चित्र
Indian Pharma Market Growth: भारतीय फार्मास्युटिकल मार्केट (IPM) ने नवंबर 2024 में मूल्य के आधार पर 9.9% और वॉल्यूम के आधार पर 3.1% की वृद्धि दर्ज की. यह जानकारी मार्केट रिसर्च फर्म फार्मारैक (Pharmarack) ने जारी की. फार्मारैक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार महीनों में वॉल्यूम ग्रोथ कमजोर रही थी. लेकिन नवंबर ने सकारात्मक संकेत दिए हैं. प्रमुख थेरेपी क्षेत्रों में मांग बढ़ी है, खासकर एक्यूट और क्रॉनिक सेगमेंट में.
फार्मारैक की वाइस-प्रेसिडेंट (कॉमर्शियल) शीतल सपाले ने कहा, “कार्डियक, गैस्ट्रो, एंटी-डायबिटीज और डर्मा सेगमेंट में 9.9% से अधिक की वृद्धि हुई है.” उन्होंने बताया कि शीर्ष थेरेपी क्षेत्रों में से अधिकांश ने वॉल्यूम ग्रोथ में सकारात्मक प्रदर्शन किया है.
कैंसर की दवाओं (एंटी-नियोप्लास्टिक्स) की बिक्री में नवंबर के दौरान 11.8% की वॉल्यूम ग्रोथ देखी गई. वहीं, डर्मेटोलॉजी और यूरोलॉजी सेगमेंट में क्रमशः 8.3% और 8.9% की वृद्धि दर्ज हुई. शीतल ने बताया कि इस वृद्धि में कीमतों और नए उत्पादों के लॉन्च ने अहम भूमिका निभाई.
पिछले 12 महीनों में कार्डियक, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और एंटी-इंफेक्टिव थेरेपी क्षेत्रों में क्रमशः 12%, 13% और 12% की वृद्धि दर्ज हुई. ये तीनों क्षेत्र भारतीय फार्मा बाजार के लगभग 38% हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं.
ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (GlaxoSmithKline) की एंटीबायोटिक दवा ऑगमेंटिन (Augmentin) और USV की ग्लायकोमेट GP (Glycomet GP) अपनी शीर्ष स्थिति बनाए हुए हैं. इनकी बिक्री क्रमशः ₹77 करोड़ और ₹68 करोड़ रही.
फार्मा बाजार में सुधार के पीछे मौसमी बीमारियों की बढ़ती संख्या को एक प्रमुख कारण माना जा रहा है. “एंटी-इंफेक्टिव और गैस्ट्रो सेगमेंट की खपत में वृद्धि का कारण सर्दी, खांसी और अन्य मौसमी बीमारियां हो सकती हैं,” शीतल सपाले ने कहा.
सपाले ने कहा कि घरेलू फार्मा बाजार ने नवंबर में रिकवरी दिखाई है और अब वृद्धि स्थिर होने की उम्मीद है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह सकारात्मक रुझान आने वाले महीनों में भी जारी रह सकता है.
ये भी पढ़ें- नवंबर में भारत में वाहनों की बिक्री 11.21% बढ़ी, दोपहिया वाहनों की मांग ने दिया बड़ा सहारा: FADA
-भारत एक्सप्रेस
FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, जहां सितंबर…
गुरुग्राम में 27 से 29 नवंबर 2026 तक मीडिया पेशेवरों और उनके परिवारों के लिए…
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 पर अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉलीगंज…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma inaugurates redeveloped Joggers Park Sri Vijayapuram: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ.…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma Gyanodaya Science Exhibition Andaman Nicobar: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश…
Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…