बिजनेस

भारतीय रिटेल समूह ने Blinkit, Swiggy और Zepto के खिलाफ अनुचित डिस्काउंट देने पर जांच की मांग की

भारत के सबसे बड़े रिटेल वितरक समूह ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) ने तीन क्विक कॉमर्स कंपनियों Blinkit, Swiggy और Zepto के खिलाफ जांच की मांग की है. इन कंपनियों पर आरोप है कि ये ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए चीजें बहुत कम कीमत पर बेच रही हैं. यह जानकारी रविवार को एक पत्र से सामने आई.

क्विक कॉमर्स भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस नए शॉपिंग ट्रेंड में कंपनियां 10 मिनट के अंदर ग्रॉसरी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की डिलीवरी का वादा करती हैं. इससे लोगों की खरीदारी के तरीके बदल रहे हैं और यह Amazon जैसी बड़ी E-Commerce कंपनियों को चुनौती दे रहा है.

18 अक्टूबर को लिखे गए पत्र में, AICPDF ने कम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) को कहा कि क्विक कॉमर्स कंपनियां चीजों की कीमत इतनी कम रख रही हैं कि पारंपरिक रिटेलर्स टिक नहीं पा रहे हैं. यानी ये कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारी छूट देकर लागत से कम कीमत पर उत्पाद बेच रही हैं.

AICPDF नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी प्रमुख कंपनियों के 4 लाख वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है. पत्र में कहा गया है कि कई बड़ी कंपनियां अब सीधे क्विक कॉमर्स कंपनियों के साथ काम कर रही हैं, जिससे पारंपरिक सेल्समैन को नजरअंदाज किया जा रहा है. इससे छोटे रिटेलर्स के लिए व्यापार करना मुश्किल हो गया है.

ये भी पढ़ें- EPFO ने अगस्त में जोड़े 18.53 लाख सदस्य, नौकरियों में हुई बढ़ोतरी

इस पत्र में कम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) से अनुरोध किया गया है कि वह पारंपरिक वितरकों और छोटे दुकानदारों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए. CCI के पास अगर शिकायतों में दम लगे तो वह अपनी ओर से जांच शुरू कर सकता है. अगस्त में CCI ने Amazon और Flipkart जैसी बड़ी E-Commerce कंपनियों पर भी कम कीमत पर सामान बेचने का आरोप लगाया था. हालांकि, इन कंपनियों ने इन आरोपों को गलत बताया था.

क्विक कॉमर्स सेक्टर की तेजी को देखते हुए, Zomato के शेयर इस साल दोगुने हो गए हैं और Swiggy भी जल्द ही $1 बिलियन का IPO लॉन्च करने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

11 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

13 minutes ago

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

40 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

45 minutes ago

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

1 hour ago