गुजरात पुलिस ने बरामद की 250 करोड़ की ड्रग्स. (फाइल फोटो)
गुजरात(Gujarat) में भरूच जिले के अंकलेश्वर जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित अवसर एंटरप्राइज से 250 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है. सूरत और भरूच पुलिस ने ज्वाइंट छापेमारी में 141 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की, जिसकी कीमत 14.10 लाख रुपये बताई जा रही है. जबकि 427 किलोग्राम संदिग्ध ड्रग्स को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में जांच के लिए भेजा गया है.
अधिकारियों ने अवसर एंटरप्राइज के निदेशक विशाल पटेल और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, कंपनी का मालिक कथित तौर पर विदेश में है. यह भंडाफोड़ गुजरात पुलिस के हाल ही में हजारों करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त करने के एक बड़े अभियान का हिस्सा है. इससे पहले इसी तरह की एक कार्रवाई में अंकलेश्वर में आवकार ड्रग्स लिमिटेड से 5 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई थी.
1 मार्च से 18 मई 2024 के बीच चुनाव आयोग ने नशीले पदार्थों की जब्ती की जानकारी दी. जब्त नशीले पदार्थों की कुल कीमत 3,958.85 करोड़ रुपये है, जो इस अवधि में जब्त की गई सभी वस्तुओं की कुल कीमत 8,889 करोड़ रुपये का लगभग 45 प्रतिशत है. वहीं अकेले गुजरात में 1,187.8 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए गए थे, जो कुल जब्त किए गए नशीले पदार्थों का लगभग 30 प्रतिशत है.
बता दें कि इसी महीने दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में करीब 7600 करोड़ की ड्रग्स बरामद की थी. दिल्ली के रमेश नगर स्थित एक गोदाम से पुलिस ने 2 हजार करोड़ की कोकीन बरामद की थी.
यह भी पढ़ें- अयोध्या विवाद का समाधान निकालने के लिए मैंने भगवान से की थी प्रार्थना : चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
वहीं एक अन्य ऑपरेशन के दौरान दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्र्ग्स जब्त की थी. बरामद ड्रग्स में 562 किलो कोकीन और 40 किलो थाईलैंड की मेरवाना ड्रग्स थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…
Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…
Delhi Children Lung Health: दिल्ली में वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर गंभीर असर…