उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: पेपर मिल में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत,कई लोग घायल

गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया. पेपर मिल में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं.

बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौत

यह घटना भोजपुर थाना क्षेत्र के दतेड़ी गांव, पिलखुवा रोड स्थित फैक्ट्री की बताई जा रही है, जहां सुबह पांच बजे के आसपास बॉयलर फटा. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना के कारणों की जांच जारी है. मृतकों की शिनाख्त हो गई है. इनके नाम योगेन्द्र कुमार, अनुज और अवधेश कुमार हैं. वहीं एक अन्य को हल्की चोट आई है.

दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और प्रशासन मिलकर हादसे के पीछे की वजहों को खंगालने में जुट गए हैं. इस घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर है. मृतकों की पहचान और घटना की विस्तृत जानकारी के लिए प्रशासन जांच में जुटा हुआ है. फैक्ट्री के बाहर बड़ी तादाद में लोग जुट गए. मृतक परिजन भी मौके पर हैं जिन्हें समझाने बुझाने की कोशिश की जा रही है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है.

यह भी पढ़ें- यूपी में सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक, पुलिस बोली- आदेश नहीं माना तो रद्द कर दिए जाएंगे पासपोर्ट-लाइसेंस

इससे पहले गुरुवार को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में स्थित ग्लोबल एंटरप्राइजेज नामक एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में भीषण आग लग गई थी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए के सामान के जलकर राख हो गए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago