Indian Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई. ऐसे में सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर सेंसेक्स 197 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,962 अंक पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 66 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,819 पर था.
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 354 अंक या 0.64 प्रतिशत घटकर 57,201 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 184 अंक या 1.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,782 पर था.
बाजार में गिरावट की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए लेटेस्ट टैरिफ को माना जा है. क्योंकि अमेरिकी प्रशासन ने आयातित दवाओं पर 100 प्रतिशत, किचन कैबिनेट्स पर 50 प्रतिशत और बड़े ट्रकों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है, जो 1 अक्टूबर से लागू होने वाला है.
ये भी पढ़ें: “यह संघर्ष टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में अपनी आजादी के लिए है”…अदाणी समूह ने अदाणी ग्रीन टॉक्स का चौथा सीजन किया आयोजित
सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, टाटा मोटर्स, आईटीसी, मारुति सुजुकी, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स थे. सन फार्मा, एशियन पेंट्स,इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स थे.
वहीं, वैश्विक बाजार में लाल निशान में कारोबार हो रहा है. टोक्यो, शंघाई,हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे. इसके अलावा अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे.
Also Follow Bharat Express On Instagram
-भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: देश की एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाली बड़ी साजिश…
तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…
Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…
Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…
अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…
CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…