सांकेतिक तस्वीर.
केंद्र की मोदी सरकार ने बताया कि भारत की प्रमुख विनिर्माण योजना को पिछले वर्ष नवंबर तक लगभग 19 बिलियन डॉलर का निवेश प्राप्त हुआ है. यह जानकारी रायटर द्वारा दी गई उस रिपोर्ट के एक दिन बाद दी गई है, जिसमें कहा गया था कि निराशाजनक परिणामों के कारण नई दिल्ली 23 बिलियन डॉलर के प्रोत्साहन कार्यक्रम को समाप्त कर देगा.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोत्साहन योजना को 14 पायलट क्षेत्रों से आगे विस्तारित नहीं किया जाएगा तथा कुछ भागीदार कम्पनियों के अनुरोध के बावजूद उत्पादन की समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी.
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि निजी फर्मों ने इस योजना के तहत लगभग 163 बिलियन डॉलर मूल्य के सामान का उत्पादन किया है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 तक के लक्ष्य का 90% है, और सरकार ने बदले में 1.7 बिलियन डॉलर से कम प्रोत्साहन का भुगतान किया है.रिपोर्ट के अनुसार, यह भुगतान योजना के लिए निर्धारित सब्सिडी का 8% है.
यह भी पढ़ें- भारत की जीडीपी 10 वर्षों में हुई दोगुनी, 2027 तक जापान और जर्मनी से निकलेगी आगे
मंत्रालय के बयान के अनुसार, परियोजनाओं को दो से तीन वर्षों में क्रियान्वित किया जाता है और दावे आमतौर पर उत्पादन के पहले वर्ष के बाद किए जाते हैं. “इसलिए, अधिकांश परियोजनाएं कार्यान्वयन चरण में हैं और उचित समय पर प्रोत्साहन दावे दायर किए जाएंगे.”
-भारत एक्सप्रेस
Anant Singh Bail: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत…
Sugarcane Price: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगले…
West Bengal Textbook Updates: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों की…
Imaan Mazari Jail Sentenced: पाकिस्तान की चर्चित वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता ईमान मजारी और उनके…
Bhutan Flash Flood: भूटान के पुनाखा में मो छू नदी में आए फ्लैश फ्लड से…
ISRO Satellite Launch: ISRO आज रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट…