भारत के हेल्थकेयर सेक्टर ने मार्च महीने में साल-दर-साल (YoY) आधार पर 62 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की है. यह जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है. इस तेजी के पीछे दो बड़े कारण हैं—टेक्नोलॉजी में हुआ सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग.
Foundit के सीईओ वी सुरेश ने कहा, “भारत का हेल्थकेयर सेक्टर एक नए युग में प्रवेश कर रहा है. अब तकनीक और टैलेंट के दम पर बदलाव हो रहे हैं.” उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल हेल्थ और इंफॉर्मेटिक्स जैसी नई तकनीकों से जुड़ी नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेक्टर में नौकरियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साथ ही, जेंडर डाइवर्सिटी और समावेशिता को भी बढ़ावा मिल रहा है. महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी देखी जा रही है.
हेल्थकेयर सेक्टर में महिलाओं की कुल हिस्सेदारी 38 फीसदी है. हालांकि, लीडरशिप रोल यानी उच्च पदों पर उनकी मौजूदगी काफी कम है. रिपोर्ट के अनुसार, केवल 4 फीसदी नेतृत्व पद ही महिलाओं के पास हैं.
यह रिपोर्ट Foundit Insights Tracker (FIT) पर आधारित है. यह एक मासिक रिपोर्ट है जो foundit.in पर ऑनलाइन जॉब पोस्टिंग डेटा का विश्लेषण करती है.
ये भी पढ़ें: जन्मदिन के अवसर पर अनंत अंबानी ने पिता मुकेश अंबानी के साथ किया श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन
-भारत एक्सप्रेस
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…