देश

“कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे… घर नहीं लेंगे, आज घर में लाखों के परदे और करोड़ों की विदेशी मार्बल”, केजरीवाल के घर में 45 करोड़ के रेनोवेशन पर BJP हमलावर

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के रेनोवेशन को लेकर बीजेपी जमकर हमलावर है. कहा जा रहा है कि केजरीवाल ने अपने घर के रेनोवेशन में करीब 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए. इस मामले पर बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सीएम केजरीवाल पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मीडिया ने बताया है कि 45 करोड़ रुपये खर्च कर महाराज के महल का रेनोवेशन किया गया है. 8-8 लाख रुपये के परदे लगाए गए हैं और ये वो लोग हैं जो शपथ लेने के लिए आए थे तो ऑटो में लटक कर आए थे. कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे… घर नहीं लेंगे. 1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का तो इनके घर में मार्बल लगा है और यह मार्बल भी वियतनाम से मंगवाया गया है.

बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि “यह केवल एक महाराज और उनके महल के रेनोवेशन की कहानी नहीं है, बल्कि ये महाराज की मानसिकता के रेनोवेशन की कहानी है. कुछ नहीं लूंगा से… सब कुछ लूट लूंगा, कुछ नहीं छोडूंगा… ये उस महाराज में आए परिवर्तन की कहानी है.

कोरोना के समय में हो रहा था रेनोवेशन का काम

संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का महल उस समय रेनोवेट हो रहा था जब दिल्ली में कोरोना से हाहाकार मचा था. अब समझ में आ रहा है कि ऑक्सीजन के टैंकर क्यों अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहे थे. केजरीवाल मरीजों को बेड नहीं दे पा रहे थे क्योंकि वो अपने महल के रेनोवेशन में व्यस्त थे. उन्होंने आगे कहा कि हमें ज्ञात हुआ है कि अपने खिलाफ आई इन खबरों को ना छापने के बदले अरविंद केजरीवाल ने अखबारों और मीडिया को 20 से 50 करोड़ रुपये देने की बात कही है.

लेकिन हम धन्यवाद देते हैं मीडिया के अपने साथियों का जिन्होंने पूरी मुखरता के साथ इस खबर को छापा. ये अरविंद केजरीवाल और उनके भ्रष्टाचार की कहानी है. जनता इसे देखे और महाराज को पहचाने.

यह भी पढ़ें- Maharashtra: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बदलेगी सियासत, जा सकती CM एकनाथ शिंदे की कुर्सी, जानें क्या है पूरा मामला?

शीला दीक्षित के घर को लेकर बोला था हमला

सीएम केजरीवाल के सोशल मीडिया कई ऐसे वीडियो मिल जाएंगे जब कहा करते थे कि मैं आम आदमी पार्टी की तरह रहूंगा. कोई महंगा बंगला नहीं लूंगा, महंगी लाल बत्ती वाली गाड़ी नहीं लूंगा. उनकी इन्हीं बातों के बीच के उनका और बयान है जब उन्होंने दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि दिल्ली की मुख्यमंत्री के घर में 10-10 ऐसी लगे हुए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

40 seconds ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

35 minutes ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

1 hour ago

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

1 hour ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

2 hours ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

2 hours ago