बिजनेस

इटली की कंपनियों ने भारत में 6.5 अरब डॉलर का निवेश किया : लोरेंजो तवाजी

‘द यूरोपीयन हाउस अंब्रोसेती’ (TEHA) समूह के वरिष्ठ भागीदार लोरेंजो तवाजी (Lorenzo Tavazzi) ने हाल ही में जानकारी दी कि इटली की कंपनियों ने भारत में 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है. यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के महत्व को दिखाता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत में विकास के काफी अवसर हैं.

मुंबई में शुक्रवार को विलागियो इटालिया प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद एक पैनल डिस्कशन में तवाजी ने कहा कि इटली अपनी सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी (Sustainable Technology) और हाई-स्पीड रेल की विशेषज्ञता के साथ एनर्जी ट्रांजिशन और ट्रांसपोर्ट (Energy Transition and Transport) को लेकर भारत की मदद कर सकता है.

मसालों के इस्तेमाल पर फोकस

मुंबई बेस्ड मैनेजमेंट एजुकेशन संस्थान एसडीए बोकोनी एशिया सेंटर के एलेसेंड्रो गिउलियानी ने कहा कि भोजन के मामले में इटली और भारत मसालों के इस्तेमाल पर फोकस करते हैं. अगर भारतीय छात्र इटली में उच्च शिक्षा के लिए जाते हैं तो उन्हें अपने घर जैसा ही महसूस होना चाहिए. एजुकेशन पर केंद्रित कंपनी पिछले 10 वर्षों से भारतीय छात्रों को ट्रेनिंग दे रही है और इटली की कंपनियां उन्हें चुन रही हैं.

उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के लिए शैक्षिक संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं. भारत को कठिन कौशलों में मजबूती प्राप्त है, लेकिन देश को सॉफ्ट स्किल्स में और अधिक विकास की आवश्यकता है. इसके अलावा, भारत में भविष्य में दोबारा निवेश करने को लेकर दिग्गज वैश्विक निवेशक जिम रोजर्स भी इच्छा जता चुके हैं. हाल ही में आईएएनएस से बातचीत के दौरान जिम रोजर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि कई दशकों बाद भारत सही आर्थिक फैसले ले रहा है.

ये भी पढ़ें- Startup India Seed Fund Scheme से स्टार्टअप्स के लिए मिलेगा सरकार से लोन, Pritesh Lakhani ने बताई प्रक्रिया

रोजर्स ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार में काफी बड़े बदलाव आए हैं. भारत 2047 तक विकसित बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस कारण वह दोबारा यहां निवेश करना पसंद करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

15 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

20 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

32 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

33 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

58 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

1 hour ago