बिजनेस

Twitter को टक्कर देगा जैक डॉर्सी का Bluesky, जानें क्या होगा खास

Bluesky app :  ट्विटर ( Twitter App ) को लॉन्च करने वाले जैक डॉर्सी ने सालों बाद उसे टक्कर देने के लिए bluesky ऐप को लॉन्च किया है. ये ऐप एंड्रायड यूजर्स के लिए ट्विटर का विकल्प हो सकता है. दरअसल एलन मस्क के ट्विटर के टेकओवर के बाद ट्विटर पर आए दिन कुछ न कुछ चलता रहता है जिसकी वजह से ये सुर्खियां तो बटोरता ही है साथ ही कई बार यूजर्स के लिए भी जी का जंजाल बन जाता है. जैसे अभी हाल ही में एलन मस्क ने ब्लू टिक की सर्विस को पेड कर दिया. ट्विटर के इस कदम के बाद बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों से लेकर राजनेताओं तक के ब्लू टिक चले गए. तो से में ट्विटर यूजर्स खास तौर पर एंड्रायड यूजर्स के लिए अच्छी खबर ये है कि जैक डॉर्सी ब्लू स्काई ऐप लॉन्च कर रहे हैं.

इस ऐप की खास बात ये है कि इसमें  कई सारी नई सुविधाएं यूजर्स को मिलती हैं. ब्लूस्काई ( BLUE SKY )  का उद्देश्य यूजर्स को एल्गोरिथम विकल्प देना है और इसमें पसंद या बुकमार्क को ट्रैक करने, ट्वीट एडिट करने, ट्वीट को कोट करने, डीएम, हैशटैग का यूज करने के अलावा और भी बहुत कुछ करने के लिए बेसिक टूल्स दिये जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Mutual fund पर बड़े बदलाव की तैयारी में SEBI , मुनाफे पर पड़ेगा सीधा असर

ट्विटर से मिलत-जुलते हैं फीचर्स-

ट्विटर को जैक डॉर्सी ने स्थापित किया था ये तो सभी जानते हैं ऐसे में ब्लू स्काई में ट्विटर जैसे फीचर्स होना आम है. ब्लूस्काई के फीचर्स आपको ट्विटर की याद दिलाते  हैं. जहां एक ओर ट्विटर पर ‘क्या हो रहा है? पूछा जाता है वहीं ब्लूस्काई पर आपको ‘क्या चल रहा है?’ बताने का मौका मिलता है. ब्लू स्काई यूजर्स अकाउंट को शेयर, म्यूट और ब्लॉक कर सकते हैं, लेकिन उन्हें लिस्ट में जोड़ने का ऑप्सन अब तक इस ऐप में नहीं हैं. ऐप के नेविगेशन के निचले केंद्र में फाइंड टैब मिलेगा इसके साथ ही ‘किसे फॉलो करना है’ के सजेशन भी ऐप देता है.

ये भी पढ़ें- RIL ने पेश किये चौथी तिमाही के नतीजे, मुनाफे में 19 फीसदी का उछाल

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

10 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

10 minutes ago

आज का राशिफल सिंह राशि: मिलेगी नई जिम्मेदारी, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत; प्रेम जीवन में बरतें सावधानी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…

11 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: जीवनसाथी से मिल सकता है सरप्राइज, पुरानी गलती सुधारने का मिलेगा मौका

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…

11 minutes ago