देश

अब क्राइम कंट्रोल के अलावा अंडे बिकवाएगी यूपी पुलिस, आदेश जारी, जानिए क्या है मामला ?

UP News: उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वाले अंडों की खेप के लिए पुलिस को निर्देश जारी किए गए हैं. अब ज्यादा तापमान में बिना रेफ्रीजरेटर के अंडों की खेप लाना मुश्किल हो जाएगा. पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था संजीव गुप्ता (Sanjeev Gupta) की ओर से एक आदेश जारी किया गया है. इस आदेश में कहा गया है कि आम जनता को अच्छी अच्छी क्वालिटी के अंडे उपलब्ध करना पुलिस की जिम्मेदारी होगी.

बता दें कि प्रशासन की तरफ से दो महीने पहले यह निर्देश जारी किया गया था कि डेढ़ सो किलोमीटर से ज्यादा की दूरी से अंडा लाने वाली गाड़ियों में रेफ्रिजरेटर (Refrigerator) लगा होना जरूरी होगा. क्योंकि ज्यादा गर्मी की वजह से अंड की क्वालिटी (Quality) खराब हो जाती है.

गाड़ियों में रखना होगा रेफिरजेटर

यूपी में अब 150 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी से अंडा लाने वाली गाड़ियों में रेफिरजेटर अनिवार्य कर दिया गया है. जिन गाड़ियों में अंडों को अच्छा रखने की क्वालिटी वाला रेफ्रिजरेटर नहीं होगा, उन गाड़ियों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा. इसी क्रम में यूपी के आईजी कानून व्यवस्था द्वारा जारी आदेश में जनस्वास्थ्य और कुक्कुट विकास योजना (Poultry Development Scheme) सुनिश्चित करवाने का जिक्र है. राज्य में अंडा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पुलिस अब कुक्कुट विकास योजना सहयोग करेगी. इस योजना की मदद से मुर्गी फार्मों में बेहतरीन क्वालिटी के अंडा उत्पादन पर जोर दिया जाएगा.

क्या है कुक्कुट विकास योजना ?

कुक्कुट विकास योजना को सरकार की तरफ से साल 2022 में लाया गया था. इस योजना की मदद से प्रदेश में अंडा के उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया जाएगा. इस नीति के तहत सरकार ने पांच सालों में 700 पोल्ट्री यूनिट स्थापित करने के साथ-साथ प्रतिदिन 1.90 करोड़ अंडे के उत्पादन का लक्ष्य रखा है.

यह भी पढ़ें-  जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

ज्यादा तापमान में क्वालिटी हो जाती है खराब

कुक्कुट विकास समिति के अध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि पंजाब, हरियाणा समेत कई प्रदेशों से गर्मी के मौसम में अंडा लाए जाने से उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है. ऐसे में पशुपालन विभाग ने बीते 23 फरवरी को एक शासनादेश जारी किया था. मौजूदा समय 40 डिग्री से अधिक का तापमान है. ऐसे में बाहर से आने वाला अंडा वैसे भी गाड़ी में ही खराब हो जाता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

2 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

2 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट: पीएम की विदेश यात्राओं के उड़ान रिकॉर्ड आरटीआई में देने का CIC आदेश रद्द

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…

21 minutes ago

दिल्ली में दशानन को झटका! रावण से नहीं हुआ एक दिन इंतजार, खुद हुआ भस्म; देखें VIDEO

Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…

29 minutes ago