देश

Umesh Pal Murder Case: गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी के लिए UP STF की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी, अब तलाश में पहुंची ओडिशा, एक व्यक्ति से की गई पूछताछ

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में फरार बमबाज गुड्डु मुस्लिम की तलाश में यूपी एसटीएफ न केवल यूपी बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. अब जानकारी सामने आ रही है कि यूपी एसटीएफ उसको ढूंढने के लिए ओडिशा पहुंची है और एक व्यक्ति से इस सम्बंध में पूछताछ भी की गई है. गुड्डू मुस्लिम पर पुलिस ने पांच लाख का इनाम रखा है.

बता दें कि बारगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद सहाय मीणा ने उप्र एसटीएफ की पांच सदस्यीय टीम के राज्य में आने की पुष्टि की थी. उन्होंने बताया था कि,‘‘टीम बारगढ़ में रुकी और एक व्यक्ति से पूछताछ की. टीम ने हमें अपनी यात्राचित के बारे में सू किया था. वह कल उत्तर प्रदेश लौट गई.”

वहीं इस सम्बंध में ओडिशा के पुलिस महानिदेशक सुनील के बंसल ने बताया कि उप्र एसटीएफ की टीम शार्प-शूटर गुड्डू मुस्लिम के चालक के किसी से मिलने के लिए बारगढ़ पहुंचने और उसके कथित रूप से कुछ दिनों तक वहां रुकने की सूचना मिली थी. इसी के बाद यूपी एसटीएफ बारगढ़ आई थी.

ये भी पढ़ें- अतीक-अशरफ हत्या मामले में बड़ा खुलासा, हत्याकांड के समय तीन हत्यारों के अलावा दो और थे मौजूद, शूटर्स को कर रहे थे गाइड

ओडिशा में नहीं किया गया किसी को गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, एडीजी (कानून-व्यवस्था) और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद डीजीपी ने बताया कि, ‘‘उप्र एसटीएफ ने यहां एक व्यक्ति से पूछताछ की और ओडिशा पुलिस ने प्रोटोकॉल के अनुसार सहायता मुहैया कराई. टीम ने हमें जांच के बारे में कुछ नहीं बताया.’’हालांकि डीजीपी ने ये भी स्पष्ट किया कि, उप्र पुलिस ने राज्य में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. खबरों की मानें तो गुड्डू मुस्लिम का चालक प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद ओडिशा के बारगढ़ जिले के भाटली कस्बे में रुका था.

शाइस्ता की भी तलाश

बता दें कि गुड्डू मुस्लिम के साथ ही माफिया अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता को भी पुलिस तलाश रही है. 24 फरवरी को बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी. इसी के बाद तमाम सबूत सामने आने के बाद अतीक अहमद के साथ ही उसके पूरे परिवार और गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. इसी मामले में अभी अतीक की पत्नी फरार चल रही है. गुड्डू मुस्लिम के साथ ही दो और शूटरों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस इन तक नहीं पहुंच सकी है. वहीं इसी मामले में अतीक के बेटे असद समेत कई गुर्गों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है. वहीं अतीक और उसके भाई अशरफ की बदमाशों ने हत्या कर दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago