बिजनेस

ED के छापों के बाद Manappuram Finance के शेयरों में गिरावट जारी

Manappuram Finance : गोल्ड लोन (Gold Loan) कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयरों में आज अभी तक लगभग 14 फीसदी की गिरावट हो चुकी है. दरअसल कंपनी के शेयरों में गिरावट बुधवार को ईडी की छापेमारी के बाद शुरू हुई है. कंपनी ने केरल के त्रिशूल में कंपनी के एमडी वी पी नंदकुमार के आवास और कंपनी पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान ईडी ने 143 करोड़ रूपए संपत्ति जब्त की. इस छापेमारी के बाद से कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट हो रही है. बीते तीन दिनों में कंपनी के शेयरों में 21 फीसदी की गिरावट हो चुकी है. खबर लिखे जाने के वक्त कंपनी के शेयर 103 के आस-पास ट्रेड कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- PMLA कानून के दायरे में आएंगे CA, CS , जेल जाने की भी आ सकती है नौबत

क्या है आरोप-

ED का कहना है कि मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance ) ने जो भी पैसा जुटाया उसे नंदकुमार ने मनमाने तरीके से अपने परिजनों के नाम पर और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए इस्तेमाल किया है. यही वजह है कि ईडी ने छापेमारी के दैरान मिली संपत्ति को जहब्त कर दिया है. साथ ही कंपनी को PMLA के अन्तर्गत केस किया है. ईडी की कार्यवाई के तहत कंपनी के शेयरों वाले 8 बैंक खाते भी आते हैं.

ये भी पढ़ें- CEAT Q4 Results: 5 गुना प्रॉफिट के साथ कंपनी ने 12 रुपए प्रति शेयर डिवीडेंड का किया ऐलान

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी के शेयरों में पहले कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहा था. 19 अप्रैल को शेयर्स की कीमत ( Manappuram Finance SHARE Price ) 133 रुपए रिकॉर्ड की गई थी जो पिछले एक साल की अवधि में सबसे अधिक थी. लेकिन ईडी की कार्यवाई के बाद से शेयर्स की कीमत लगातार गिर रही है. दरअसल ईडी की छापेमारी की वजह से निवेशकों में एक तरह की घबराहट देखी जा रही है. यही वजह है कि शेयर्स में लगातार बिकवाली देखी जा रही है. इसी वजह से कंपनी के शेयर अब तक 21 फीसदी तक गिर चुके हैं.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

9 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

23 minutes ago

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

59 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

1 hour ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago