एससीओ मीट (फाइल)
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पर्यवेक्षक देश, ईरान और बेलारूस जल्द ही चार्टर के पूर्णकालिक सदस्य बन सकते हैं. यह निर्णय अभी विचाराधीन है. एक अधिकारी ने गुरुवार इस बाबत जानकारी दी.
इससे पहले भारत ने दिल्ली में 27-28 अप्रैल को होने वाली एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दोनों देशों को आमंत्रित भी किया था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी में हुई बैठक में बेलारूस के रक्षा मंत्री, मेजर जनरल विक्टर ख्रेनिन और ईरानी रक्षा मंत्री मोहम्मद रजा घेरई अश्तियानी ने भाग लिया था.
ये भी पढ़ें: सभी धर्मों को मिलता है समान अधिकार- मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती ने की भारत की जमकर तारीफ
इस वर्ष भारत द्वारा एससीओ की मेजबानी की जा रही है और गोवा एससीओ के सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों का उस स्थान पर स्वागत करने के लिए तैयार है जहां नए एससीओ सदस्यों के संबंध में निर्णय लिए जाएंगे. वर्तमान में, SCO में रूस, भारत, चीन, पाकिस्तान और चार मध्य एशियाई देश – कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान इसके सदस्य हैं.
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…