देश

Rajouri Encounter: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी, इलाके में इंटरनेट बंद

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों से लोहा लेते हुए 5 जवान शहीद हो गए. राजौरी के कंडी इलाके में शुक्रवार को आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई थी. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया था. इस दौरान आंतकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों ओर से गोलीबारी के बीच आतंकवादियों ने विस्फोटक से ब्लास्ट कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, इस हमले में दो जवान शहीद हुए थे और एक अधिकारी समेत चार जवान घायल हो गए. घायल जवानों को उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से तीन शहीद हो गए. इस तरह संयुक्त अभियान में 5 जवान शहीद हो गए हैं. इस बीच जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

सुरक्षाबलों ने इलाकों को घेरते हुए संभाला मोर्चा

शुक्रवार को आंतकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हुई और ये अभी भी जारी है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरते हुए मोर्चा संभाला हुआ है. इलाके में 2 से 3 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी. जिसके बाद से सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया था. सुबह से जारी यह मुठभेड़ राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक इलाके की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें-  भारत-पाकिस्तान समेत SCO के प्रतिनिधि देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बारामूला में मारे गए थे दो आतंकी

हाल ही के दिनों में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं. उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के वनिगम पयीन क्रीरी के द्राच इलाके में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे. इससे पहले गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माचिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था. इसमें दो आतंकवादी मारे गए थे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago