बिजनेस

भारत की बड़ी उपलब्धि, मोबाइल एक्सपोर्ट आंकड़ा 11 अरब डॉलर के पार

India Mobile Export : मोबाइल डिवाइस सेगमेंट में भारत ग्लोबल लीडर ( india on the way to become global leader ) बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. दरअसल इस साल भारत से 11 अरब डॉलर से ज्यादा के मोबाइल फोन एक्सपोर्ट किये गए हैं. जो पिछले साल की तुलना में दोगुना है. ये दावा हम नहीं बल्कि उद्योग संगठन इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA)  का है . ICEA का कहना है कि इस साल एक्सपोर्ट होने वाले मोबाइल फोन में 50 फीसदी APPLE के प्रोडक्ट हैं. जिनकी वैल्यू लगभग 45 हजार करोड़ रुपए या 5.5 अरब डॉलर की है. सैमसंग फोन ( samsung phone )  की 36,000 करोड़ रुपये के फोन के एक्‍सपोर्ट के साथ करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी है. इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि ये सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं मेक इन इंडिया मिशन के कारण संभव हुआ है. इन दोनों कंपनियों के अलावा बाकी कंपनियों के योगदान की बात करें तो उनके एक्सपोर्ट की टोटल वैल्यू 1.1 अरब डॉलर की है.

ये भी पढ़ें- लोन डिफॉल्ट पर मनमानी पेनाल्टी नहीं वसूल कर पाएंगे Bank , RBI ने जारी किया रुल ड्राफ्ट

ICEA के चेयरमैन पंकज महेंद्रू ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि  ‘‘कोई भी अर्थव्यवस्था या क्षेत्र बड़े एक्‍सपोर्ट के बिना वाइब्रेंट ग्‍लोबल इकोनॉमी नहीं बन सकता. मोबाइल फोन एक्‍सपोर्ट FY 2022-23 में 90 हज़ार करोड़ रुपये को पार कर चुका है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक्स एक्‍सपोर्ट की बात करें तो उसमें भी 58 फीसदी का इजाफा हुआ है . जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट 1,85,000 करोड़ रुपये हो गया है. उन्होने आगे कहा कि इन आंकड़ों के साथ ही हमने इस साल के लिए 75,000 करोड़ रुपये के टारगेट को अचीव कर लिया है.

ये भी पढ़ें- मुंबई में इलेक्ट्रिसिटी का तरीका बदलने की तैयारी में अडानी ग्रुप, 2027 तक होगी रिन्यूएबल सोर्स से होने लगेगी सप्लाई

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ये सरकार ने मोबाइल फोन एक्‍सपोर्ट के लिए 10 अरब डॉलर का टारगेट तय किया है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

58 seconds ago

संभल हिंसा में यूपी पुलिस से क्या हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; योगी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

3 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

14 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

27 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

36 minutes ago