बिजनेस

Morgan Stanley का दावा, अमेरिकन कंपनियों के लिए अच्छा नहीं है साल घटेगा मुनाफा

Morgan Stanley Prediction : अमेरिकन कंपनियों के लिए ये साल अच्छा नहीं रहेगा. कंपनियों के प्रॉफिट में 16 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि Morgan Stanley ने ये दावा किया है. मॉर्गन स्टैनली का अनुमान है कि इस साल कंपनियों के प्रॉफिट में कमी आएगी. माइकल विल्सन की अगुवाई वाले मॉर्गन स्टेनली के एनालिस्ट्स की एक टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 2023 अमेरिकन कंपनियों के बिजनेस के लिए ठीक नहीं है. अगले साल फेडरल बैंक अपनी पॉलिसीज में नरम रूख अपनाएगा. जिसके बाद बिजनेस में सुधार आने की संभावना है.

ये भी पढ़ें – अडाणी ग्रुप ने लौटाया ₹21900 करोड़ का लोन, समय से पहले किया भुगतान

इस साल हो सकता है नुकसान लेकिन फिर होंगे मालामाल- रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ये साल अच्छा न हो लेकिन 2024 बिजनेस के लिहाज से अच्छा होगा. कंपनियों को कमाई और ग्रोथ का मौका मिलेगा. रिपोर्ट में साफ शब्दों में प्रॉफिट में 23 फीसदी उछाल की बात कही गई है.

ये भी पढ़ें- Indigo की Air India को पछाड़ने की तैयारी, 500 जेट खरीदने का करने जा रहा सौदा

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि S&P कंपनियों की शेयर वैल्यू $195 से घटकर $185 पर आ सकती है. लेकिन इसके अगले साल ये शानदार तरीके से बढ़ेगी और इसकी कीमत $239 को पार करेगी. Morgan Stanley का कहना है कि 2020 में शुरू हुआ बूम बस्ट साइकिल का फिलहाल बस्ट पार्ट चल रहा है. इसीलिए ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं. हालांकि इन्होने 2023 के अपने अनुमान में बदलाव नहीं किया है उनका मानना है कि इस साल के अंत तक S&P कंपनियां 3900 के लेवल पर पहुंचेंगी जबकि अगले साल ये 4200 के पार जा सकता है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

12 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

25 minutes ago

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

56 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

2 hours ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

2 hours ago