बिजनेस

शॉपिंग करना होगा महंगा, Myntra ने लागू की नई पॉलिसी

Myntra Shopping Fee: अगर आप भी अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल ई-कॉमर्स वेबसाइट Myntra ने एक नया फरमान लागू किया है. मिंत्रा की इस नई पॉलिसी के तहत कंपनी ने अपने कस्टमर्स से कंवीनिएंस फी (Convenience Fee) लेने का फैसला किया है.

हर कस्टमर से वसूली जाएगी फीस

ऑर्डर छोटा हो या बड़ा लेकिन हर यूजर को 1000 रुपये से ज्यादा की शॉपिंग करने पर अब 10 रुपये का सुविधा शुल्क यानी Convenience Fee देनी होगी. एक अनुमान के मुताबिक मिंत्रा पर हर दिन लगभग 5 लाख ऑर्डर्स रिसीव होते हैं जिनका औसत साइज 1400 रुपए होता है.

ये भी पढ़ें- रीटेल ज्वैलरी सेगमेंट में Aditya Birla Group करेगा एंट्री, आगे का क्या है प्लान

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी  ने पहले ही 1000 रुपए से  कम की ऑर्डर साइज पर 99 रुपए का सुविधाशुल्क लगा रखा था. अब ये नया शुल्क सिर्फ और सिर्फ कमाई का एक जरिया भर है.बड़ी बात ये है कि ये फीस हर किसी को देनी है चाहें आपको पास मिंत्रा की इन्साइडर मेंबरशिप हो या नहीं.

क्यों किया फीस लेना का फैसला-

कंपनी का कहना है कि कस्टमर्स को वर्ल्ड क्लास शॉपिंग एक्सपीरिएंस देने के लिए उन्हें टेक्निकल एक्सपर्ट्स और ब्राड्स को एक साथ लाने के लिए जो मेहनत करनी पड़ती है उसी फैसिलिटी के लिए उन्होने अब ये फीस लेने का फैसला किया है.

रिटर्न पॉलिसी में भी किया है इस साल बदलाव-

मिंत्रा ने इस साल अपने प्लेटपॉर्म  पर रिटर्न पॉलिसी में भी बदलाव किया है . अगर कस्टमर एक निश्चित लिमिट से ज्यादा रिटर्न ऑर्डर प्लेस करता  है तो उसे रिटर्नकरने के लिए 149 रुपए की फीस देनी होगी. इसके साथ ही पहले जो रिटर्न विंडो एक महीने यानि 30 दिन का होता था वो अब 14 दिन का कर दिया गया है. ज्सका मतलब है कि अबबिना सोचे-मझे ये सोचकर शॉपिंग करना कि रिटर्न करे देंगे वाला एटीट्यूड ठीक करना होगा.

आपको बता दें कि  मिंत्रा का कहना है कि उनके लॉयल कस्टमर्स को इससे फर्क नहीं पड़ेगा.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

37 seconds ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

37 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

39 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago