बिजनेस

नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या घटकर 18 हुई, सरकार का लक्ष्य 2026 तक नक्सलवाद खत्म करना

भारत में नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने की समय सीमा तय की थी, लेकिन उससे एक साल पहले ही नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 38 से घटकर 18 रह गई है. पहले यह 9 राज्यों में फैले थे, लेकिन अब केवल 7 राज्यों तक सीमित हैं. हाल ही में किए गए एलडब्ल्यूई (LWE) सर्वेक्षण के अनुसार, सबसे अधिक हिंसा झेलने वाले जिलों की संख्या 12 से घटकर 6 हो गई है, जो अब केवल चार राज्यों में हैं. वहीं, जिन जिलों में नक्सली घटनाएं नगण्य हैं लेकिन उन पर नजर रखी जा रही है, उनकी संख्या भी 9 से घटकर 6 हो गई है.

नक्सल प्रभावित जिले हुए आधे

सरकार नक्सल प्रभावित जिलों को विशेष सहायता प्रदान करती है. सबसे अधिक प्रभावित जिलों को ₹30 करोड़ और निगरानी वाले जिलों को ₹10 करोड़ की वित्तीय मदद दी जाती है, जिससे सड़क, परिवहन, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी विकास कार्य किए जाते हैं. खास बात यह है कि कम नक्सली गतिविधि वाले जिलों की संख्या में सबसे ज्यादा गिरावट आई है. अप्रैल 2024 में ऐसे 17 जिले थे, जो अब सिर्फ 6 रह गए हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने इसे नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि मोदी सरकार भारत को ‘सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

गृह मंत्रालय के अनुसार, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कैंपों की संख्या बढ़ने और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने से नक्सली गतिविधियां तेजी से घटी हैं. पहले 9 राज्यों में नक्सली गतिविधियां थीं, लेकिन अब यह केवल 7 राज्यों में रह गई हैं, जिनमें छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश शामिल हैं. केरल और पश्चिम बंगाल को अब नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है.

कौन-कौन से जिले सबसे अधिक प्रभावित?

सबसे अधिक प्रभावित जिलों में छत्तीसगढ़ के बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर और सुकमा, झारखंड का पश्चिम सिंहभूम और महाराष्ट्र का गढ़चिरौली शामिल हैं. वहीं, निगरानी वाले जिलों में आंध्र प्रदेश का अल्लूरी सीताराम राजू, मध्य प्रदेश का बालाघाट, ओडिशा के कंधमाल, कालाहांडी, मलकानगिरी और तेलंगाना का भद्राद्री-कोठागुडेम शामिल हैं.

नक्सली घटनाओं में भारी गिरावट दर्ज की गई है. 2010 में नक्सली घटनाओं की संख्या 1,936 थी, जो 2024 में घटकर 374 रह गई. इसी दौरान, नक्सली हमलों में होने वाली मौतों की संख्या 1,005 से घटकर 150 रह गई. इसके अलावा, नक्सल प्रभावित जिलों की कुल संख्या 126 से घटकर मात्र 18 रह गई है. सरकार का कहना है कि लगातार हो रहे विकास कार्यों और सख्त सुरक्षा नीतियों के कारण नक्सलवाद लगभग समाप्त होने की कगार पर है. अगर यही रफ्तार बनी रही, तो 2026 तक भारत पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो सकता है.


ये भी पढ़ें- युद्धक्षेत्र पर्यटन के माध्यम से भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सैन्य धरोहर का अन्वेषण


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

1 hour ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago