बिजनेस

नीदरलैंड 2022-23 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना

नीदरलैंड बीते वित्त वर्ष (2022-23) में अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बनकर उभरा है. भारत इन देशों में पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं, रसायन और एल्युमिनियम के सामान का निर्यात करता है. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.

भारत का नीदरलैंड से व्यापार अधिशेष 2021-22 के आठ अरब डॉलर से बढ़कर 2022-23 में 13 अरब डॉलर हो गया है.

आंकड़ों से पता चलता है कि भारत से निर्यात के मामले में नीदरलैंड ने ब्रिटेन, हांगकांग, बांग्लादेश और जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है. भारत का नीदरलैंड को निर्यात 2021-22 के 12.5 अरब डॉलर से लगभग 48 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 18.52 अरब डॉलर हो गया है.

वित्त वर्ष 2021-22 और 2020-21 में नीदरलैंड को निर्यात क्रमश: 12.55 अरब डॉलर और 6.5 अरब डॉलर रहा था। नीदरलैंड को निर्यात 2000-01 के बाद से लगातार बढ़ रहा है. भारत के सबसे बड़े निर्यात गंतव्य के मामले में नीदरलैंड 2020-21 में नौवें स्थान पर था. 2021-22 में यह पांचवें स्थान पर आ गया.

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि दक्ष बंदरगाह और सड़क, रेलवे और जलमार्ग संपर्क के जरिये नीदरलैंड यूरोप के लिए एक केंद्र के रूप में उभरा है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

6 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

6 hours ago