खेल

LSG vs MI: मार्कस स्टोइनिस की तूफानी पारी, मुंबई के सामने 178 रन का टारगेट

LSG vs MI: आईपीएल के 63वे मैच में लखनऊ सुपर और मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करने पर है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 178 रन का टारगेट दिया है. LSG ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 177 रन बनाए. मार्कस स्टोइनिस ने 47 गेंद में तूफानी 89 रन की नाबाद पारी खेली.

मार्कस स्टोइनिस ने बनाया 7वां अर्धशतक

इस सीजन मार्कस स्टोइनिस लखनऊ के सबसे अहम बल्लेबाज रहे हैं. मुंबई के खिलाफ जब लखनऊ की टीम मुश्किल में थी तो इस बल्लेबाज ने पहले 35 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया. उसके बाद और खतरनाक रवैया अपनाया. स्टोइनिस ने 47 बॉल पर 189.36 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 89 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 8 छक्के निकले. अगर पॉइंट्स टेबल पर नजर डाले तो मुंबई के 12 मैचों में 14 अंक हैं तो वहीं LSG के 12 मैचों में 13 अंक हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

LSG: क्रुणाल पंड्या (C), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बढोनी, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई,स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान.

MI: रोहित शर्मा (C), इशान किशन (WK), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकिन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बहरनडॉर्फ, आकाश मढवाल

– भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

6 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

6 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

7 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

8 hours ago