नीता अंबानी को मैसाचुसेट्स के गवर्नर ने किया सम्मानित.
Massachusetts USA: 16 फरवरी, 2025- रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक/अध्यक्ष नीता अंबानी को अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्टेट की गवर्नर मौरा हेली ने सम्मानित किया है. नीता अंबानी को दिया गया यह सम्मान उन्हें दूरदर्शी और परोपकारी के रूप में मान्यता देता है. बोस्टन में एक विशेष समारोह में नीता अंबानी को यह सम्मान मिला.
गवर्नर कार्यालय ने कहा, “यह पुरस्कार शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नीता अंबानी के प्रभावशाली काम और समर्पण को मान्यता देता है, जिसने भारत और दुनिया भर में लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है.”
नीता अंबानी भारतीय कला, परंपरा और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं.
बोस्टन में आयोजित कार्यक्रम में नीता अंबानी ने हाथ से बुनी शिकारगाह बनारसी साड़ी पहनी थी, जो भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत का प्रतीक है. जटिल बुनाई तकनीकों और पारंपरिक डिजाइनों के एक नए रूप को दर्शाती यह साड़ी भारतीय शिल्प कौशल का एक उदाहरण है.
Vicky Kaushal Katrina Kaif Son Vihaan: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिवाली के खास…
Sonia Gandhi Diwali Celebration: सोनिया गांधी ने दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर कर…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…
पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…
Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…
पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…