बिजनेस

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने वेलवेट का अधिग्रहण किया

लोकप्रिय एफएमसीजी ब्रांड वेलवेट को रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने अधिग्रहित कर लिया है. वेलवेट व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों की पैकेजिंग के लिए प्रसिद्ध है. रिलायंस ने एक बयान में कहा कि इस रणनीतिक अधिग्रहण के साथ, आरसीपीएल वेलवेट ब्रांड में नई जान फूंकेगी और इसकी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएगी. यह बाजार में भारतीय ब्रांडों को पुनर्जीवित करने और पुनः पेश करने की रिलायंस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीईओ केतन मोदी ने कहा, “हम वेलवेट का रिलायंस परिवार में स्वागत करते हुए रोमांचित हैं. वेलवेट का इनोवेशन और लाखों लोगों तक पर्सनल केयर पहुंचाने में इसकी अहम भूमिका वाकई उल्लेखनीय है. हम इस विरासत को आगे बढ़ाने और वेलवेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्साहित हैं.”

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ काम का नया शुरुआत

वेलवेट के संस्थापक डॉ. सी. राजकुमार को “शेष राजा” के नाम से जाना जाता है. उन्होंने 1980 में कारोबार की कमान संभाली और उनके शानदार विपणन विचारों ने व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों को हर भारतीय घर तक पहुंचा दिया. वेलवेट 1980 में शैम्पू पाउच के साथ बाजार में आया. यह नवाचार एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम साबित हुआ, जिससे व्यक्तिगत देखभाल उत्पाद न केवल किफायती हो गए, बल्कि लाखों उपभोक्ताओं के लिए सुलभ भी हो गए.

सुजाता राजकुमार और अर्जुन राजकुमार ने कहा, “हम रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ काम करने और आरसीपीएल के लिए एक नया अध्याय शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं, जो अपने उत्पादों की पहुंच का विस्तार करके वेलवेट को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा.”

वेलवेट उत्पादों के जुड़ने से आरसीपीएल के मौजूदा पोर्टफोलियो का और विस्तार होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि इस अधिग्रहण से पर्सनल केयर और एफएमसीजी क्षेत्र में रिलायंस की उपस्थिति और मजबूत होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रात में 4 चक्कों पर छोड़ी थी स्कॉर्पियों, सुबह देखा तो ईंट के सहारे थी खड़ी

ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-3 सेक्टर में चोरों ने घर के बाहर खड़ी Scorpio-N के चारों…

4 minutes ago

महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा दांव! नए वीडियो में कहा- दल हित से ऊपर देशहित, कोई नहीं रोक पाएगा

PM Modi news: संसद के विशेष सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण…

24 minutes ago

महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार का बड़ा प्लान, पीएम मोदी ने बताया क्यों है जरूरी?

परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार नई तैयारी में है. पीएम मोदी…

32 minutes ago

कैब है या चलती फिरती दुकान…! बैंकॉक सफर में मुफ्त मिल रहे नूडल्स और स्नैक्स, वायरल VIDEO ने जीता इंटरनेट का दिल

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक अनोखी टैक्सी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,…

32 minutes ago

साइबर सुरक्षा से नशा मुक्ति तक: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ संदेश पर अमित शाह की बड़ी प्रतिक्रिया

Amit Shah Mann Ki Baat reaction: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के…

34 minutes ago

जनसांख्यिकी, प्रतिनिधित्व और परिसीमन: रवि के. मिश्रा की किताब और आज का उत्तर-दक्षिण विवाद

Delimitation North South Divide: रवि के. मिश्रा की किताब Demography, Representation, Delimitation ने भारत में…

45 minutes ago