IndiGo
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने अक्टूबर महीने का एयर ट्रैफिक डेटा जारी किया है, जिसमें घरेलू उड़ानों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 1.36 करोड़ रही. यह आंकड़ा पिछले महीने की तुलना में 8.1% की बढ़त को दर्शाता है.
अक्टूबर का महीना घरेलू एयरलाइंस के लिए सकारात्मक रहा, खासकर एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर के बाद. इस मर्जर का सीधा फायदा एयर इंडिया को हुआ है. कंपनी का मार्केट शेयर सितंबर में 15.1% से बढ़कर अक्टूबर में 19.4% हो गया. वहीं, इंडिगो का मार्केट शेयर भी मामूली बढ़त के साथ 63.3% तक पहुंच गया, जो सितंबर में 63% था. स्पाइसजेट का मार्केट शेयर 2% से बढ़कर 2.4% हुआ, जबकि आकासा एयर का मार्केट शेयर 4.4% से बढ़कर 4.5% तक पहुंचा.
अक्टूबर में एयर इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया. सितंबर में कंपनी से 19.69 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी, जबकि अक्टूबर में यह आंकड़ा बढ़कर 26.48 लाख तक पहुंच गया. इस प्रदर्शन में विस्तारा के विलय का अहम योगदान है. वहीं, इंडिगो ने 84.4 लाख यात्रियों को अपनी सेवाएं दीं, जो सितंबर के मुकाबले थोड़ी बढ़ी हुई संख्या है (82.12 लाख). स्पाइसजेट ने 3.35 लाख यात्रियों को यात्रा प्रदान की, और अकासा एयर के माध्यम से 6.16 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की.
जनवरी से अक्टूबर तक की अवधि में कुल घरेलू यात्रियों की संख्या 13.21 करोड़ तक पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी अवधि (12.54 करोड़) की तुलना में 5.3% अधिक है. 2025 के अंत तक, भारत में एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट और वाटरड्रोम की संख्या 200 तक पहुंचने का अनुमान है. फिलहाल, देश में 157 एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट और वाटरड्रोम संचालित हो रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…