Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इंडिगो समेत इन एयरलाइंस कंपनियों ने बनाया नया रिकॉर्ड! अक्टूबर में घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या पहुंची 1.36 करोड़

अक्टूबर का महीना घरेलू एयरलाइंस के लिए सकारात्मक रहा, खासकर एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर के बाद. इस मर्जर का सीधा फायदा एयर इंडिया को हुआ है.

Indigo Flight

IndiGo

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने अक्टूबर महीने का एयर ट्रैफिक डेटा जारी किया है, जिसमें घरेलू उड़ानों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 1.36 करोड़ रही. यह आंकड़ा पिछले महीने की तुलना में 8.1% की बढ़त को दर्शाता है.

इंडिगो और एयर इंडिया के मार्केट शेयर में वृद्धि

अक्टूबर का महीना घरेलू एयरलाइंस के लिए सकारात्मक रहा, खासकर एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर के बाद. इस मर्जर का सीधा फायदा एयर इंडिया को हुआ है. कंपनी का मार्केट शेयर सितंबर में 15.1% से बढ़कर अक्टूबर में 19.4% हो गया. वहीं, इंडिगो का मार्केट शेयर भी मामूली बढ़त के साथ 63.3% तक पहुंच गया, जो सितंबर में 63% था. स्पाइसजेट का मार्केट शेयर 2% से बढ़कर 2.4% हुआ, जबकि आकासा एयर का मार्केट शेयर 4.4% से बढ़कर 4.5% तक पहुंचा.

किस एयरलाइन से कितने यात्रियों ने किया सफर

अक्टूबर में एयर इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया. सितंबर में कंपनी से 19.69 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी, जबकि अक्टूबर में यह आंकड़ा बढ़कर 26.48 लाख तक पहुंच गया. इस प्रदर्शन में विस्तारा के विलय का अहम योगदान है. वहीं, इंडिगो ने 84.4 लाख यात्रियों को अपनी सेवाएं दीं, जो सितंबर के मुकाबले थोड़ी बढ़ी हुई संख्या है (82.12 लाख). स्पाइसजेट ने 3.35 लाख यात्रियों को यात्रा प्रदान की, और अकासा एयर के माध्यम से 6.16 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की.

घरेलू यात्रियों की संख्या में वृद्धि

जनवरी से अक्टूबर तक की अवधि में कुल घरेलू यात्रियों की संख्या 13.21 करोड़ तक पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी अवधि (12.54 करोड़) की तुलना में 5.3% अधिक है. 2025 के अंत तक, भारत में एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट और वाटरड्रोम की संख्या 200 तक पहुंचने का अनुमान है. फिलहाल, देश में 157 एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट और वाटरड्रोम संचालित हो रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital