Petrol-Diesel Price Update
Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव सीधे लोगों की जेब पर प्रभाव डालते हैं. देश की सरकारी तेल कंपनियां हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमत को जारी करती हैं. इनमें कभी बदलाव तो कभी स्थिरता देखने को मिलती है. देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. वहीं, चेन्नई में इनकी कीमत में बढ़ोतरी हुई है. यहां पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर अभी 102.73 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, डीजल की कीमत में 9 पैसे की वृद्धि हुई है. चेन्नई में डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
नई दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.73 रुपये तो डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 15-15 पैसे की वृद्धि हुई है. यहां पेट्रोल 96.62 रुपये तो डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. गोरखपुर की बात करें तो यहां पेट्रोल 28 पैसे सस्ता होकर 96.46 रुपये तो डीजल 27 पैसे सस्ता होकर 89.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पंजाब के अमृतशहर में पेट्रोल 32 पैसे तो डीजल 30 पैसे सस्ता हुआ है. यहां अभी पेट्रोल 98.42 रुपये और डीजल 88.74 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में किया CISF के विमानन सुरक्षा नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन, जानिए इसकी विशेषताएं
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.
-भारत एक्सप्रेस
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…