बिजनेस

Petrol Diesel Price 7 January 2023: कच्चे तेल के दाम में गिरावट, क्या देश में कम हुए पेट्रोल-डीजल के भाव? जानिए

Petrol Diesel Price 7 january 2023: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इंटरनेशनल मार्केट में आज डबल्यूटीआई क्रूड ऑयल के दामों में हल्की तेजी के बाद इसके दाम 73.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं.

वहीं दूसरी तरफ ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) ऑयल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है. इसका भाव आज 78.57 डॉलर प्रति बैरल है. ऐसे में आइए देखते हैं कि आज जारी किए गए रेट के अनुसार विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्या हैं.

देखें महानगरों में तेल की कीमतें

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की दर 96.72 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल आज 89.62 रुपये लीटर पर बिक रहा है. बात करें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है.

वहीं कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर तो डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में आज पेट्रोल का रेट 102.63 रुपये है. वहीं डीजल का दाम 94.24 रुपये प्रति लीटर है.

इसे भी पढ़ें: Vehicle Sales: दिल्ली में दिसंबर 2022 में बिके 16.8 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन, ईवी की बिक्री में 2021 की तुलना में 141% की वृद्धि

जयपुर और लखनऊ समेत देश के इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

बात करें देश के अन्य शहरों की तो राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल की कीमत 108.48 रुपये तो डीजल का दाम 93.72 रुपये प्रति लीटर है. वहीं गुरुग्राम में पेटोल 97.18 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. बिहार के पटना में पेट्रोल का दाम आज 107.24 रुपये और डीजल का का रेट 94.04 रुपये प्रति लीटर है.

बात करें पंजाब के चंडीगढ़ में ईधन के रेट की तो यहां पेट्रोल 96.20 रुपये तो डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. बेंगलुरु महानगर में आज पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये  है तो यहां डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.

वहीं यूपी के लखनऊ में आज पेट्रोल 96.57 रुपये तो डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. दक्षिण भारत के हैदराबाद में आज के दिन पेट्रोल की दर 109.66 रुपये तो डीजल का दाम 97.82 रुपये प्रति लीटर है.

इसके अलावा तिरुअनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. वहीं पोर्ट ब्लेयर में आज पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर तो डीजल का दाम 79.74 रुपये प्रति लीटर है.

भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

22 seconds ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

49 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago