होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Weather Update In India: उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों में ठंड का कहर काफी बढ़ गया है. साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी जारी है. हालांकि आने वाले कुछ दिनों में शीतलहर में कमी आने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 24 घंटे के बाद उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर और ठंड में कमी देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. हालांकि इसके बाद कोहरे से राहत मिल सकती है. पिछले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में और मध्य प्रदेश के आस-पास के इलाकों में न्यूनतम तापमान एक से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- Air India की फ्लाइट में शंकर मिश्रा ने महिला पर किया था पेशाब, कंपनी ने नौकरी से निकाला
पूरे देश में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है. राजस्थान के बीकानेर में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. बीते दिन (6 जनवरी) सुबह के समय पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों और हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश, असम, मेघालय व त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला है. लगातार आने वाले दो पश्चिमी तूफान के कारण अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.
उत्तर भारत समेत राजधानी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं. शनिवार के बाद कुछ दिनों तक बर्फबारी रह सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए झारखंड में कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है.
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…