Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Petrol-Diesel Price Update: लखनऊ में महंगा तो पटना में सत्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए दिल्ली समेत अपने शहर का फ्यूल रेट

Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज भी बदलाव देखा जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव के कारण देश के कई शहरों पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट और बढ़ोतरी देखी जा रही है.

Petrol-Diesel Price Update

Petrol-Diesel Price Update: प्रतीकात्मक चित्र

Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज भी बदलाव देखा जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव के कारण देश के कई शहरों पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट और बढ़ोतरी देखी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 0.03 फीसदी का उछाल है. यह अभी 75.68 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार कर रहा है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में 0.09 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. यह फिलहाल 75.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. पटना में पेट्रोल-डीजल सस्ता तो लखनऊ में यह महंगा हुआ है.

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये तो डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 96.62 रुपये तथा डीजल 5 पैसे महंगा होकर 89.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. आइए अब दिल्ली सहित कुछ महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम को जानते हैं.

देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- NDA Meeting: 38 दलों की बैठक के बाद बोले PM मोदी- हमारे NDA में N का मतलब है न्यू इंडिया, यहां कोई छोटा या बड़ा नहीं होता

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital