Petrol-Diesel Price Update: प्रतीकात्मक चित्र
Petrol-Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. WTI क्रूड ऑयल 0.56 फीसदी उछाल के साथ 73.40 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में भी बढ़ोतरी आई है. यह अभी 0.48 फीसदी बढ़त के साथ 78.06 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार कर रहा है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दामों में उछाल के कारण भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी और बदलाव दर्ज की गई है. इसके साथ ही तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा मूल्यों की जानकारी दे दी है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है वहीं, यूपी के प्रयागराज में पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में उछाल है.
दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज में पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई है. यहां पेट्रोल 76 पैसे बढ़कर 97.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, डीजल 74 पैसे महंगा होकर 90.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. नोएडा की बात करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल आया है. नोएडा में पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 32 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. यहां पेट्रोल अभी 96.92 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आई है. यहां पेट्रोल 31 पैसे तो डीजल 30 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. गुरुग्राम में अभी पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
ये भी पढ़ें- WB Panchayat Election Results: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे आज, 8 और 10 जुलाई को हुई थी वोटिंग
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…