आस्था

सावन में भोलेनाथ पूरी करेंगे हर मनोकामना, करें बेलपत्र से जुड़ा है उपाय

Sawan: सावन के पावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई से हो चुकी है और भोलेनाथ के भक्तों के जयकारों से शिवालय गूंज रहा है. वहीं सावन में पड़ने वाले सोमवार को भी बहुत ही खास माना जा रहा है. आमतौर पर की जाने वाली पूजा के अलावा अगर सावन के दिनों में कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं तो मान्यता है कि उन से दुगना फल मिलता है और महादेव की कृपा से वह अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. शिव जी को चढ़ाने वाली उनकी प्रिय वस्तुओं में बेलपत्र एक है. धार्मिक ग्रंथों में बेलपत्र से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं. इन उपायों से भक्त शिवजी को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं. आइए जानते हैं बेलपत्र से जुड़े उपायों के बारे में.

भी तरह की मनोकामना पूरी करवाने

भगवान शिव जी को चढ़ाए जाने वाले बेलपत्र में तीन पत्तियों को एक पत्ता माना जाता है. वहीं पूरे श्रद्धा भाव से बेलपत्र अर्पित करने पर भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त होती है. लेकिन इसके लिए बेलपत्र को एक दिन पहले तोड़ लिया जाना चाहिए. यह भी ध्यान रहे कि बेलपत्र में किसी भी तरह का कोई छेद या कटे फटे का निशान ना हो. बेलपत्र को चढ़ाने से पहले गंगाजल से धोने और उस पर ओम नमः शिवाय चंदन से लिखते हुए भगवान शिव को अर्पित करें. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

धन लाभ के लिए करें ये उपाय

यदि आप तंगहाली के दौर से गुजर रहे हैं और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है और पैसा कमाने के बावजूद भी पैसा आपके हाथ में नहीं टिकता तो बेलपत्र के यह उपाय करने से आपको लाभ मिल सकता है. इसके लिए आपको सावन में सोमवार के दिन शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाना होगा और उसके बाद उस बेलपत्र को अपने पर्स में या फिर उस जगह पर आप जहां आप पैसे रखते हैं वहां पर रखना होगा. माना जाता है कि इससे शिव जी की कृपा से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में बरक्कत बनी रहती है.

संतान प्राप्ति के लिए करें यह उपाय

जिस किसी भी दंपत्ति को संतान से जुड़ी समस्या है तो सावन के पावन महीने में उनके लिए यह उपाय लाभदायक है. इसके लिए अपनी उम्र की संख्या के बराबर के बेलपत्र ले लें फिर साथ में एक किसी पात्र में कच्चा दूध लेकर बेलपत्र को दूध में डूबोते हुए शिवलिंग पर चढ़ाएं. इस दौरान आपको ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप भी करना होगा. कम से कम 7 सोमवार इस उपाय को करने से लाभ मिलता है.

इसे भी पढ़ें: Sawan Lucky Things: सावन में लाएं भगवान भोलेनाथ को प्रिय ये तीन वस्‍तुएं, भगवान शिव की कृपा से दूर होंगी आर्थिक परेशानियां तो बनेंगे बिगड़े काम

शीघ्र विवाह के लिए करें यह उपाय

सावन का महीना अविवाहित लोगों के लिए भी खास माना जाता है. सोमवार व्रत के अलावा पांच सोमवार को नियमित तौर पर 108 बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. बेलपत्र चढ़ाने के दौरान आपको भी 108 बाहर ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना होगा. इसके साथ ही माता पार्वती की पूजा भी करनी होगी. इससे विवाह के योग बनने शुरू हो जाते हैं और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती है.

Rohit Rai

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

28 seconds ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

11 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

30 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

52 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago