बिजनेस

Petrol-Diesel Price Update: पटना में महंगा तो जयपुर में सस्ता हुआ फ्यूल, जानें आपके अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol-Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में सुस्ती दर्ज की गई है. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 0.13 फीसदी की गिरावट आई है. अभी यह 79.36 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 0.16 फीसदी गिरावट के साथ फिलहाल 75.23 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में बदलाव देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर भी असर डालते हैं. देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल में बदलाव हुआ है. बिहार की राजधानी पटना में इनके दाम महंगे तो जयपुर में फ्यूल रेट में गिरावट दर्ज की गई है. अभी पटना में पेट्रोल 35 पैसे महंगा को 107.59 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, डीजल 32 पैसे महंगा होकर 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 20 पैसे तो डीजल 18 पैसे सस्ता हुआ है. यहां पेट्रोल 108.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.65 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

राजधानी दिल्ली समेत देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद के इस्कॉन ब्रिज पर बड़ा हादसा, थार और डंपर की टक्कर के बाद जुटी भीड़ को जगुआर ने रौंदा, 9 की मौत, 14 से अधिक जख्मी

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

30 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

33 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

37 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

42 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

51 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

53 minutes ago