देश

Maharashtra: रायगढ़ में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, चपेट में आया पूरा गांव, 4 लोगों की मौत, अभी भी 100 से ज्यादा फंसे लोग

Maharashtra Heavy Rainfall: महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है, जिसके चलते देर रात लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, अभी तक इस दर्दनाक घटना में चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि 100 से ज्यादा लोगों के वहां फंसे होने की खबर है. इसके अलावा 22 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. लैंडस्लाइड की खबर मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ (NDRF) की दो टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं. इसके अलावा 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और प्रशासन भी राहत बचाव कार्य में जुटा हुआ है.

यह घटना रायगढ़ जिले में स्थित खालापुरा तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुई है. लैंडस्लाइड से पहले यहां भारी मूसलाधार बारिश हुई थी. वहीं सीएम एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल का दौरा करेंगे.

चपेट में आया पूरा गांव

यह हादसा उस समय हुआ जब पूरे गांव के लोग सो रह थे. इस दौरान वहां भूस्खलन की घटना हो गई. इस घटना ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया. कई लोगों के लिए यह रात काल बन गयी. आधी रात के बाद से ही यहां राहत बचाव का काम जारी है. लोगों की लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है. इस गांव में 30 से 35 आदिवासी घरों की एक बड़ी बस्ती थी. जो कि अब पूरी तरह से उजड़ गयी है. बताया जा रहा है कि इस भूस्खलन में 30 से अधिक परिवारों के भी फंसे होने की आशंका है.

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद के इस्कॉन ब्रिज पर बड़ा हादसा, थार और डंपर की टक्कर के बाद जुटी भीड़ को जगुआर ने रौंदा, 9 की मौत, 14 से अधिक जख्मी

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

राज्य के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जिला प्रशासन ने भूस्खलन की घटना के बाद बचाव अभियान में गैर सरकारी संगठनों से आगे आने और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की सहायता करने की अपील की है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago