बिजनेस

Physics Wallah का ऐलान, 50 ऑफलाइन सेंटर्स खोल 160 करोड़ की स्कॉलरशिप देने की कही बात

Physics Wallah Opens Offline Centres : भारत की सबसे सफल एडटेक स्टार्टअप कंपनियों में से एक Physics Wallah ने पूरे देश में 50 ऑफलाइन सेंटर्स खोल हैं. इन ऑफलाइनसेंटर्स को विद्यापीठ नाम दिया गया है. कंपनी ने इन सेंटर्स को खोलने के लिए 82 करोड़ रुपए का निवेश किया है. ऑफलाइन सेंटर्स के माध्यम से कंपनी छात्रों को हाई क्वालिटी एजूकेशन प्रोवाइड कराना चाहती है.  कंपनी ने दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में सेंटर्स खोले हैं. कंपनी की की योजना पूरे देश में 1200 टीचर्स का नेटवर्क बनाना है. आपको बतादें कि इन सेंटर्स को खोलने के बाद कंपनी अगले साल छात्रों को 160 करोड़ की स्कॉलरशिप योजना को अमली जामा पहनाना चाहती है. इस एकेडमिक इयर में कंपनी ने ऐसे छात्र जो अच्छे मार्क्स लाए थे लेकिन जो खर्च नहीं उठा पाते तो उन बच्चों को स्कॉलरशिप एंड एडमिशन टेस्ट के जरिए 98 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी गई है.

ये भी पढ़ें-

SEBI  ने Angel Broking पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें पूरी खबर

विद्यापीठ के 50 सेंटर्स में 650 स्मार्ट क्लासरूम हैं , जो पी डब्ल्यू को एक बड़े छात्र समूह तक पहुंचने के मदद करेंगे और उन्हें उनकी आने वाली जेईई/एनईईटी परीक्षाओं के लिए सीखने के सबसे अच्छे अनुभव प्रदान करेंगे.

क्या मिलेगा विद्यापीठ सेंटर्स में –

विद्यापीठ सेंटर्स में छात्रों को 15 घंटे तक का सपोर्ट मिलेगा और ऑफलाइन सेंटर होने का मतलब ये नहीं कि छात्र ऐप के माध्यम से अपनी समस्या भेज नहीं सकते. बल्कि छात्रो को ऑनलाइन हेडक्वार्टर समस्या भेजने की भी सुविधा मिलेगी. विद्यापीठ सेंटर्स छात्रों को प्रश्नों का नियमित दैनिक अभ्यास (डीपीपी), वीडियो क्विज और होमवर्क मॉनिटरिंग कराएंगे, जिसे पेरेंट-स्टूडेंट डैशबोर्ड पर देखा जा सकता है. इसके अलावा, सभी लेक्चर्स को हर कक्षा के बाद पीडब्ल्यू ऐप पर अपलोड किया जाएगा, जिससे छात्रों के लिए उन्हें कभी भी, कहीं भी पढ़ना-सुनना सम्भव हो सके.

एकैडमिक मदद के अलावा, पीडब्ल्यू नियमित शारीरिक और मानसिक गतिविधियों के साथ अपने छात्रों के सम्पूर्ण सेहत को भी प्राथमिकता दे रहा है. प्रेरणा हेल्पलाइन पीडब्ल्यू की एक और पहल है, जिसमें छात्रों को उनकी तैयारी के दौरान किसी भी मनोवैज्ञानिक तनाव की स्थिति में विशेषज्ञ सलाह और सहायता प्रदान की जाती है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago