देश

Guddu Muslim: ठिकाना बदलने में माहिर बमबाज गुड्डू मुस्लिम ने फिर दिया STF को चकमा, मेरठ से पहुंचा गोवा

Guddu Muslim: उमेश पाल हत्याकांड में फरार बमबाज गुड्डू मुस्लिम एक बार फिर एसटीएफ को चकमा देकर ठिकाने से भाग निकला है. जानकारी सामने आ रही है कि यूपी के मेरठ के बाद महाराष्ट्र के नासिक में गुड्डू की लोकेशन पाए जाने के बाद जब STF की टीम वहां पहुंची तो गुड्डू वहां से भाग चुका था. इसके बाद कर्नाटक और फिर ओडिशा के बाद पता चला कि गुड्डू छत्तीसगढ़ में है. वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब गुड्डू की लास्ट लोकेशन गोवा में मिली है.

सूत्रों के मुताबिक पिछले हफ्ते खबर सामने आई थी कि गुड्डू मुस्लिम भेष बदलकर बार-बार ठिकाने बदल रहा है. बताया जा रहा है कि उसने अपना हुलिया चेंज करने के लिए दाढ़ी बढ़ा ली है ताकि आम लोग उसे पहचान न सके. मीडिया सूत्रो की मानें तो यूपी के मेरठ के बाद महाराष्ट्र के नासिक में गुड्डू की लोकेशन पाए जाने के बाद जब STF की टीम वहां पहुंची तो गुड्डू वहां से भाग निकला था. इसके बाद कर्नाटक और फिर ओडिशा के बाद अब उसकी लोकेशन छत्तीसगढ़ आई थी, लेकिन पुलिस सूत्रों से खबर सामने आ रही है कि, अब गुड्डू की लास्ट लोकेशन गोवा में मिली है. जानकारी सामने आ रही है कि गुड्डू को वहां पर गैंगस्टर अनवर शेख उर्फ टाइगर ने पनाह दे रखी है.

हालांकि इससे पहले UP STF गुड्डू की तलाश में मेरठ पहुंची थी, लेकिन यहां भी एसटीएफ खाली हाथ ही लौटी थी. वहीं खबर सामने आ रही है कि अब एसटीएफ की एक टीम गोवा में भी गुड्डू की तलाश करने जाने के लिए तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें-Guddu Muslim: बमबाज गुड्डू मुस्लिम बचपन से ही था खूंखार, बहन नसरीन ने खोली उसकी कुंडली

STF चीफ अमिताभ यश बोले- जल्द पकड़ा जाएगा

उमेश पाल की हत्या के बाद से ही फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम को लेकर ADG/STF अमिताभ यश ने मीडिया को बयान दिया था. उन्होंने कहा कि, “फरार रहते हुए जगह बदलना गुड्डू मुस्लिम का पुराना तरीका है. पुलिस को इसके छिपे होने की सूचना मिल भी जाती है, तो यह फोर्स के पहुंचने से पहले ही गायब हो जाता है. इसे दबोचने के लिए STF लगातार प्रयाग कर रही है. उम्मीद है कि वह जल्द ही पकड़ा जाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago