बिजनेस

इस बैंक को साइबर सिक्योरिटी नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, RBI ने लगाया 65 लाख रुपये का जुर्माना

RBI Penalty: साइबर सिक्योरिटी के नियमों को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक सख्त है. वह किसी भी प्रकार की अनदेखी बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं करने वाला है. इस बीच उसने एक बैंक पर बड़ा जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना बैंक के द्वारा साइबर सिक्योरिटी के नियमों के उल्लंघन करने को लेकर लगाया गया है. जिस बैंक पर आरबीआई ने जुर्माना लगाया है उसका नाम एपी महेश को-ऑपरेटिव बैंक है. आरबीआई ने बताया कि साइबर ऑडिट और हैदराबाद पुलिस की जांच में बैंक की महत्वपूर्ण कमियों का खुलासा होने के बाद उस पर जुर्माना लगाया गया है.

RBI Penalty: एपी महेश सहकारी बैंक पर लगा 65 लाख का जुर्माना

साइबर सिक्योरिटी के नियमों की अनदेखी करना एपी महेश सहकारी बैंक को महंगा पड़ गया है. आरबीआई ने बताया कि बैंक पर 65 लाख के जुर्माने लगाए गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, हैकर्स ने एपी महेश सहकारी बैंक में सेंधमारी की थी. बताया गया कि फिशिंग मेल के माध्यम से एपी महेश सहकारी बैंक के सिस्टम से जनवरी 2022 में 12.48 करोड़ रुपये निकाल लिए गए थे.
आरबीआई ने कहा कि सभी बैंकों को इस तरह के नुकसान से बचने के लिए साइबर सिक्योरिटी के नियमों का पालन करना होगा. वहीं, हैदराबाद पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान नाइजीरियाई नागरिकों समेत कई अपराधियों को पकड़ा गया है. पुलिस ने जांच में पाया कि बैंक ने लापरवाही की है.

ये भी पढ़ें- “एमएस धोनी को नहीं मुझे मिलना चाहिए था प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड”, पूर्व खिलाड़ी ने 10 साल बाद किया दावा

बैंक ने पुलिस को दी थी घटना की जानकारी

एपी महेश सहकारी बैंक ने साइबर धोखाधड़ी की घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी थी. जिसके बाद केस भी दर्ज की गई थी. पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों ने फिशिंग ईमेल के जरिए घटना को अंजाम दिया था. वहीं, हैदराबाद पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने आरबीआई गवर्नर को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने बैंक की ओर से की गई अनदेखी का जिक्र किया और इसे निलंबन करने का अनुरोध किया. अब आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

37 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

57 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago