बिजनेस

देश में जहाज निर्माण करने के लिए 30,000 करोड़ रुपये से स्थापित होगा समुद्री विकास कोष

Maritime Development Fund: केंद्रीय बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) के अनुसार, सरकार जहाज निर्माण और मरम्मत क्लस्टरों को समर्थन देने के लिए जल्द ही 30,000 करोड़ रुपये का समुद्री विकास कोष स्थापित करेगी.

यह कदम अगले पांच वर्षों के लिए बंदरगाह क्षेत्र के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये की अपग्रेड योजना को बढ़ावा देगी, जिसमें छह डीप ड्राफ्ट बंदरगाहों, दो ट्रांसशिपमेंट हब के साथ-साथ हरित और स्मार्ट बंदरगाहों का विकास शामिल है.

घरेलू जहाज निर्माण को बढ़ावा

यह कोष सभी प्रकार और आकारों के घरेलू जहाज निर्माण को बढ़ावा देगा, ताकि विदेशी जहाजों पर भारत की निर्भरता कम हो सके. वैश्विक जहाज निर्माण बाजार में भारत की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से भी कम है, जिस पर चीन, दक्षिण कोरिया और जापान का दबदबा है. बीते जून महीने में शिपिंग मंत्रालय ने फंड में शुरुआती दिलचस्पी का आकलन करने के लिए संभावित निवेशकों के साथ एक बैठक की थी.


ये भी पढ़ें: भारत में पिछले छह वर्षों में महिलाओं को अधिक नौकरियां और अधिक वेतन मिल रहा है: केंद्र


बताया जा रहा है कि इस परियोजना के लिए सरकार को अपने खजाने से लगभग 15,000 करोड़ रुपये (49 प्रतिशत) खर्च करने होंगे, जबकि शेष राशि (51 प्रतिशत) अर्ध-सरकारी संस्थाओं, निजी इक्विटी निवेशकों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) से आएगी.

बंदरगाह संचालन क्षमता

इसके इतर सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, ‘भारत का लक्ष्य 2047 तक बंदरगाह संचालन क्षमता को 10,000 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष तक पहुंचाना है, जिसके लिए भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) और अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा जैसी पहलों के माध्यम से रणनीतिक व्यापार मार्गों का लाभ उठाया जाएगा.’ सोनोवाल ने आगे कहा कि मंत्रालय भविष्य के ऐसे जहाज बनाने की भी तैयारी कर रहा है, जो अमोनिया, हाइड्रोजन और बिजली जैसे स्वच्छ ईंधन से चलेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

20 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

29 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

34 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

48 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

52 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago