स्टॉक मार्केट हरे निशान के साथ खुला.
Stock Market: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच धातु, बैंक और वित्तीय शेयरों में लिवाली से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन जारी रहा और सेंसेक्स 355 अंक और चढ़ गया. इसके अलावा मजबूत होते रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी धारणा मजबूत हुई. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 355.06 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,989.90 अंक पर बंद हुआ.
कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 58,178.94 अंक तक गया और नीचे में 57,503.90 अंक तक आया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.45 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,100.05 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक का शेयर सबसे अधिक 3.58 प्रतिशत मजबूत हुआ. अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी के शेयर भी लाभ में रहे.
इस रुख के उलट आईटीसी, मारुति, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे. बीएसई मिडकैप 0.29 प्रतिशत, जबकि स्मॉलकैप 0.69 प्रतिशत चढ़ गया. अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे. दिन में कारोबार के दौरान यूरोपीय बाजार लाभ में थे. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
ये भी पढ़ें: Gold Silver Rates Today: आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढे भाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 82.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 282.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
-भाषा
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…