Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Stock Market: हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी, इन कंपनियों के शेयर चढ़े

Stock Market: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 82.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया.

Stock Market

स्टॉक मार्केट हरे निशान के साथ खुला.

Stock Market: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच धातु, बैंक और वित्तीय शेयरों में लिवाली से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन जारी रहा और सेंसेक्स 355 अंक और चढ़ गया. इसके अलावा मजबूत होते रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी धारणा मजबूत हुई. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 355.06 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,989.90 अंक पर बंद हुआ.

कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 58,178.94 अंक तक गया और नीचे में 57,503.90 अंक तक आया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.45 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,100.05 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक का शेयर सबसे अधिक 3.58 प्रतिशत मजबूत हुआ. अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी के शेयर भी लाभ में रहे.

इस रुख के उलट आईटीसी, मारुति, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे. बीएसई मिडकैप 0.29 प्रतिशत, जबकि स्मॉलकैप 0.69 प्रतिशत चढ़ गया. अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे. दिन में कारोबार के दौरान यूरोपीय बाजार लाभ में थे. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Rates Today: आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढे भाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

रुपए में आई मजबूती

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 82.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 282.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

-भाषा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital