24 घंटे में 65 अरब डॉलर की बारिश
Bloomberg Billionaires Index: अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को आई टेक्नोलॉजी कंपनियों की चमक ने न सिर्फ इंडेक्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भी भूचाल ला दिया. फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों से प्रेरित इस रैली में नास्डैक 2.7% उछलकर महीने के नुकसान को कम करने में जुट गया, जबकि S&P 500 में 1.6% की बढ़त आई. लेकिन असली हेडलाइन बने अरबपतियों के वॉलेट्स जहां टॉप-10 में से नौ अमेरिकी टेक टाइटंस ने एक झटके में 65 अरब डॉलर की कमाई की, तो वॉरेन बफेट जैसे दिग्गज टॉप-10 से बाहर हो गए.
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों (Bloomberg Billionaires Index November 2025 Update) के मुताबिक, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इस ‘डॉलर की बारिश’ का सबसे बड़ा हिस्सा झटका. उनके नेट वर्थ में 19.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, जो कुल संपत्ति को 441 अरब डॉलर तक पहुंचा दिया. टेस्ला के शेयरों में 6% से ज्यादा की छलांग ने मस्क को इस साल के टॉप गेनर्स में फिर से शुमार कर दिया.
मस्क के बाद पेज, एलिसन पीछे छूटे (Elon Musk net worth Bloomberg Index)
दूसरे नंबर पर कूदे गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज, जिन्होंने 14.9 अरब डॉलर का फायदा बटोरा. अल्फाबेट के शेयर 6% से ज्यादा चढ़कर 318.57 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए, जिससे पेज की कुल संपत्ति 272 अरब डॉलर हो गई. इस उछाल ने ओरेकल के लैरी एलिसन को तीसरे स्थान पर धकेल दिया, जो पहले दूसरे पायदान पर थे. पेज की दौलत इस साल 88.6 अरब डॉलर बढ़ चुकी है, जो AI मॉडल जेमिनी 3 की सफलता का नतीजा है.
बेजोस का रुतबा फिसला, बफेट बाहर (Warren Buffett worth Bloomberg Index)
अमेजन के जेफ बेजोस को थोड़ा झटका लगा है. उनके शेयरों में 2.53% की बढ़त से 5.09 अरब डॉलर का फायदा हुआ, लेकिन कुल नेट वर्थ 248 अरब डॉलर पर पहुंचने के बावजूद वे चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गए. वहीं, निवेश के बादशाह वॉरेन बफेट टॉप-10 से बाहर हो गए, क्योंकि उनकी बर्कशायर हैथवे की होल्डिंग्स टेक रैली से ज्यादा फायदा नहीं उठा सकीं.
अन्य टेक टाइटंस की चमक बरकरार (Bloomberg Billionaires Index)
रैली के अन्य फायदे उठाने वालों में मेटा के मार्क जुकरबर्ग शामिल हैं, जिनकी संपत्ति 3% शेयर उछाल से 6.49 अरब डॉलर बढ़ी और कुल 217 अरब डॉलर हो गई. एनवीडिया के जेनसेंग हुआंग को 3.13 अरब डॉलर का गिफ्ट मिला, उनकी दौलत अब 159 अरब डॉलर पर. गूगल के ही सर्गेई ब्रिन ने 13.8 अरब डॉलर कमाए, कुल 254 अरब डॉलर के साथ. माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर को 5.87 अरब डॉलर का फायदा हुआ, नेट वर्थ 165 अरब डॉलर. डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल ने 9.42 अरब डॉलर जोड़े, 154 अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर काबिज हो गए. वहीं बफेट को बाहर करते हुए.
ये भी पढ़ें: अदाणी समूह का धमाकेदार प्रदर्शन: पहली छमाही में EBITDA ऑल-टाइम हाई
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
विश्लेषकों का मानना है कि यह रैली AI और टेक वैल्यूएशंस पर सट्टेबाजी का नतीजा है, लेकिन नवंबर में 3% की गिरावट के बाद यह एक सांस राहत है. हालांकि, फेड की ‘हॉकिश कट’ की आशंका बनी हुई है, जो लंबी रैली को सीमित कर सकती है. जैसा कि 10X रिसर्च ने कहा कि यह ओवरसोल्ड रिएक्शन है, न कि V-शेप रिकवरी की शुरुआत. यह टेक-ड्रिवन सफल दुनिया की अमीरी लिस्ट को फिर से परिभाषित कर रहा है, जहां अमेरिकी इनोवेटर्स का दबदबा साफ दिख रहा है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

