शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव हर निवेशक के लिए चिंता का विषय बना रहता है. पिछले कुछ महीनों में भारी गिरावट के कारण निवेशकों को बड़ा झटका लगा है. SIP में निवेश करने वाले भी इस गिरावट से चिंतित हैं. लेकिन विशेषज्ञों की राय अलग है. उनका मानना है कि लॉन्ग-टर्म निवेश करने वालों को SIP रोकने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे जारी रखना फायदेमंद रहेगा.
अगर आप रिटायरमेंट प्लानिंग कर रहे हैं, तो बाजार चाहे ऊपर जाए या नीचे, अपनी SIP को बंद न करें. नियमित निवेश से आप 60 साल की उम्र तक करोड़ों रुपये का फंड बना सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसा फॉर्मूला बताएंगे, जिससे आप करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते हैं.
अगर आप 45 साल के हैं और 60 साल की उम्र तक एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा ज्यादा निवेश और अनुशासन अपनाना होगा. सिर्फ 15 साल तक SIP में निवेश करके आप 1 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा कर सकते हैं.
लेकिन यह तभी संभव है जब आप स्मार्ट रणनीति अपनाएं. इसके लिए कुछ जरूरी कदमों को समझना होगा.
1. हर महीने SIP में निवेश करें: SIP एक ऐसा तरीका है, जिससे आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा निवेश करके लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड बना सकते हैं. आपको हर महीने अपनी आय का एक हिस्सा SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) में लगाना होगा. इसके लिए Flexi Cap या Multi Cap Mutual Funds अच्छे विकल्प हो सकते हैं. ये फंड बाजार की स्थिति के अनुसार अलग-अलग सेक्टर में पैसा लगाते हैं, जिससे आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है.
2. हर साल SIP की रकम 5% बढ़ाएं (Step-up SIP): महंगाई हर साल बढ़ती है, इसलिए आपकी SIP की रकम भी बढ़नी चाहिए. इसके लिए Step-up SIP का नियम अपनाएं. हर साल अपनी SIP की रकम 5% तक बढ़ाएं, ताकि आपके निवेश पर ज्यादा रिटर्न मिले.
उदाहरण: पहले साल SIP ₹21,000 प्रति माह है. अगले साल इसे 5% बढ़ाकर ₹22,050 कर दें. इसी तरह हर साल थोड़ा-थोड़ा बढ़ाते रहें. इससे आपका इंवेस्टमेंट और रिटर्न दोनों तेजी से बढ़ेंगे.
3. रिटायरमेंट के समय फंड को सुरक्षित करें: जब आपकी रिटायरमेंट की उम्र (60 साल) पास आए, तो आपका फंड इक्विटी मार्केट में पूरी तरह न रहे. इस समय आपको जो भी रकम SIP से बनी है, उसे 50% इक्विटी फंड और 50% डेट फंड में शिफ्ट कर देना चाहिए.
इक्विटी फंड (50%)- शेयर बाजार से जुड़े फंड, जो ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं.
डेट फंड (50%)- सुरक्षित निवेश विकल्प, जिससे स्थिर इनकम मिलती है.
इससे आपका पैसा जोखिम से बचा रहेगा और आपको रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने इनकम मिलती रहेगी.
मान लीजिए, आपको 12% का सालाना एवरेज रिटर्न मिलता है, तो:
15 साल में कुल निवेश: 54,37,798 रुपये
15 साल में अनुमानित कुल रिटर्न: 82,76,781 रुपये
टोटल फंड = ₹1.37 करोड़ (निवेश + रिटर्न)
यानि, सिर्फ 15 साल में 1 करोड़ से ज्यादा का फंड बन जाएगा
अगर 1.37 करोड़ रुपये को इक्विटी और डेट फंड में 50:50 के अनुपात में निवेश किया जाए और सालाना 10% रिटर्न मिले, तो आप हर महीने लगभग 1.14 लाख रुपये निकाल सकते हैं. यानि, रिटायरमेंट के बाद भी आपको हर महीने 1 लाख रुपये से ज्यादा की नियमित आय मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Lohargal Surya Kund Pitru Paksha Pind Daan: राजस्थान के लोहार्गल स्थित सूर्यकुंड में पितृपक्ष पर…
DK Shivakumar MLAs two marriages statement: कर्नाटक में विधायकों की दो शादियों वाले बयान पर…
Zoo Atlanta Chinese Giant Pandas: चीन के पांडा 'फिंगफिंग' और 'फू शुआंग' जल्द अमेरिका के…
Gurugram PG woman dead live-in partner: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित पीजी में 20 वर्षीय युवती…
Madhubani minor girl assault case: बिहार के मधुबनी में नाबालिग लड़की से मारपीट का वीडियो…
Nitin Gadkari 100 percent ethanol car: नितिन गडकरी ने कहा कि 100% इथेनॉल कार से…