बिजनेस

Paytm को लगा करारा झटका, SoftBank ने बेची कंपनी में 2% की हिस्सेदारी

SoftBank sold 2% stake :  देश की मशहूर पेमेंट सर्विस कंपनी पेटीएम (Paytm) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. ये झटका सॉफ्ट बैंक ग्रुप ने दिया है. दरअसल, SoftBank ने कंपनी में अपनी 2 फीसदी की हिस्सेदारी बेच दी है. कंपनी ने अपने शेयर 120 मिलियन डॉलर में बेचे . सॉफ्टबैंक के गुरूवार को इस खबर को सार्वजनिक करते ही पेटीएम के शेयरों में गिरावट आ गई. इंट्रा डे में पेटीएम के शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट देखी गई.

क्यों बेची हिस्सेदारी- सॉफ्टबैंक ने ये कदम मार्केट रेगुलेटर सेबी के टेकओवर नियमों को पूरा करने के लिए उठाया है. सॉफ्टबैंक ने इस डील का खुलासा सेबी के टेकओलर रेगुलेशन्स 29 ( 2 ) के तहत किया . आपको बता दें कि इस डील के बाद अब पेटीएम में सॉफ्ट बैंक की हिस्सेदारी 13.24%  से घटकर 11.17%. हो गई है. हालांकि मार्केट फाइलिंग में इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि ये डील कितने की हुई है लेकिन सूत्रों की मानें तो सॉफ्टबैंक ने इस डील को $120 मिलियन में पक्का किया है.

ये  भी पढ़ें- BharatPe  के को-फाउंडर Ashneer Grover एंड फैमिली के खिलाफ ₹81 करोड़ के फ्रॉड का केस दर्ज

पहले से लगाए जा रहे थे कयास – आपको बता दें कि अलीबाबा ग्रुप के अपनी हिस्सेदारी बेचने  के बाद से ही मार्केट में खबर थी कि ANT और SOFTBANK पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी बेच देंगे. हालांकि अभी तक ANT की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, और ये अभी भी 25 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ पेटीएम का सबसे स्टेकहोल्डर बना हुआ है.

वहीं सॉफ्टबैंक क अपनी हिस्सेदारी कम करने की बात पर शेयर बाजार ने अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी है. इस खबर का नतीजा ये हुआ कि आज पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशन्स (One 97 Communications) के शेयर इंट्रा-डे में तीन फीसदी से अधिक टूट गए paytm के शेयरों की  कीमत आज इंट्रा डे में 703 रुपए तक पहुंच गई थी . फिलहाल इनमें रिकवरी देखी जा रही हैऔर शेयर 711 पर ट्रेड कर रहा है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

1 hour ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

1 hour ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

1 hour ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago