बिजनेस

Solar Panel: सोलर पैनल से मिलेगा बिजली के बिल से छुटकारा, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी

Solar Panel Subsidy Process: बढ़ती महंगाई ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है. वहीं बढ़ती मंहगाई के बीच बिजली का बिल भी काफी बढ़ता जा रहा है. ऐसे में यदि आप भी बिजली के बढ़ते के बिल से परेशान रहते हैं, इसके लिए आपको थोड़ा खर्च करना होगा और भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही एक योजना के जरिए सोलर पैनल अपने घर के छत पर लगावाना होगा. इस सौलर पैनल से आपको बिजली के बिल से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है, और आपको पर्याप्त मात्रा में बिजली भी मिलती रहेगी. इतना ही नहीं इस सोलर पैनल को लगवाने पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जा रही है. तो आइए जानते हैं सोलर पैनल लगवाने की क्या प्रक्रिया है, जिससे हमें सब्सिडी भी मिल जाएगी और बिजली के बिल से छुटकारा मिल जाएगा.

बिजली के बिल से मिलेगा छुटकारा

केंद्र सरकार सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी (solar panel subsidy)दे रही है, सोलर एनर्जी की सहायता से आपको महंगे बिजली बिल से छूटकारा मिल जाएगा. सरकार देश में बड़े स्तर पर सोलर एनर्जी को विकसित कर रही है. इसलिए इस पर सब्सिडी भी दी जा रही है. आप भी अपने जरुरत के मुताबिक घर पर से सोलर पैनल लगवा सकते हैं और बिजली का उपज कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Crime News: ये हादसा नहीं, ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी, CCTV में नजर आया हैवानों का चेहरा, मां ने बयां की दर्द भरी दास्तां

कौन सा सोलर पैनल लगवाएं ?

मोनोपर्क बाइफीशियल सोलर पैनल इस वक्त नए टेक्नोलॉजी का सोलर पैनल माना जाता हैं. इसमें आगे और पीछे दोनों की ओर से पावर जेनरेट होता रहता है. ऐसे में अगर आपने चार सोलर पैनल लगवाएं है तो प्रतिदिन 6-7 यूनिट बिजली आपको आसानी से मिल जाएगी. सोलर का ये पैनल करीब 2 किलोवाट के होता है.
कितनी मिलेगी सब्सिडी

छत के नेशनल पोर्टल के जरिए 3 किलोवॉट की क्षमता तक के सोलर पैनल के लिए प्रति किलोवॉट 14,588 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है. 3 किलोवॉट तक का सोलर पैनल लगवाने पर 40 फीसदी तक की सब्सिडी भी दी जा रही है. वहीं 10 किलोवॉट की क्षमता के लिए 20 फीसदी तक की सब्सिडी दी जा रही है.

Dimple Yadav

Recent Posts

मेष राशि वाले कामकाज में जल्दबाजी से बचें, बढ़ सकते हैं खर्च; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…

16 minutes ago