देश

Delhi Sultanpuri Accident: ‘पीड़िता को 10-12 KM तक घसीटा, मोड़ पर कार से अलग हुई बॉडी’, जानिए दिल्ली पुलिस ने और क्या कहा

Delhi Police: राजधानी दिल्ली में लड़की के साथ खौफनाक दरिंदगी का मामला अब गर्मा गया है. वहीं स्वाति मालीवाल ने भी इस मामले पर दिल्ली पुलिस को नोटस जारी किया है. वही अब दिल्ली पुलिस की तरफ से बयान जारी किया गया है. दिल्ली के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने बताया ”पुलिस ने अलग-अलग धराओं में केस दर्ज कर लिया है. अभी तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इस मामले में फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है. जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई है. पुलिस लगातार पीड़िता के परिवार के संपर्क में है”.

स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने आगे बताया कि सभी आरोपियों को 3 दिन की रिमांड में लिया गया है. पुलिस जल्द से जल्द जांच पूरी करके चार्जशीट दाखिल करेगी. सभी सबूतों को इकट्ठा करके आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

‘लड़की को 10 से 12 किमी तक कार से घसीटा गया’

स्पेशल सीपी ने ये भी बताया कि लड़की को 10 से 12 किमी तक कार से घसीटा गया. मोड़ आने की वजह से लड़की की बॉडी कार से अलग हुई. पुलिस का कहना था कि आरोपियों के नशे में होने की जांच के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. सागर प्रीत हुड्डा ने आगे कहा कि मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक और लीगल टीम की रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई होगी. पीड़ित परिवार को जांच की पूरी जानकारी दी जा रही है. आरोपियों पर धारा 279, 304, 120 बी के तहत केस दर्ज किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- रमजान के महीने में शराब की बिक्री के बाद अब टैक्स में भी छूट- दुबई में अल्कोहल को लेकर सरकार का बोल्ड स्टेप

कल आएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि दीपक खन्ना नाम का शख्स कार को ड्राइव कर रहा था. वो ग्रामीण सेवा में कार्यरत है. इसके अलावा कार में अमित खन्ना, कृष्ण, मनोज और मिथुन बैठे थे. सीटीसीटी (CCTV) फुटेज और डिजिटल सबूत की टाइमलाइन बनाएंगे. उसके आधार पर पता कर पाएंगे कि आरोपी कहां से आए थे और कहां जा रहे थे. वहीं दिल्ली पुलिस ने ये भी कहा कि कल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी. हम वो भी शेयर करेंगे.

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से पांच दिनों की हिरासत के लिए अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने मामले में आगे की जांच के लिए केवल तीन दिन की रिमांड की अनुमति दी थी. वहीं जानकारी के मुताबिक, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, रोहिणी की पांच सदस्यीय टीम भी उस स्थान का निरीक्षण करने के लिए सुल्तानपुरी के लिए रवाना हो गई है, जहां महिला का शव मिला था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago