मणिपुर के हालात
Jiribam Manipur News: पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर में हिंसक घटनाएं रुक नहीं रहीं. अब वहां जिरीबाम में तीन लोगों के शव मिलने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. घटना के विरोध में आज शाम को लोग सड़क पर उतर आए और मणिपुर सरकार के दो मंत्रियों और तीन विधायकों के घरों की घेराबंदी की.
मंत्रियों और एमएलए के घरों पर प्रदर्शनकारियों के धावा बोलने के बाद कर्फ्यू फिर से लागू कर दिया गया, और इंटरनेट भी बंद कर दिया गया.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मणिपुर में छात्राएं एक अपहृत महिला और उसके बच्चों के कैंडल मार्च निकालती दिखीं. तीन लोगों के शव मिलने पर स्थानीय लोग प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान कुछ मंत्रियों और एमएलए के घरों के बाहर जमकर नारेबाजी की गई. इसके बाद इंफाल पश्चिम प्रशासन ने अनिश्चितकाल के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी. वहीं, शनिवार शाम को पश्चिम के जिला मजिस्ट्रेट टीएच किरण कुमार के आदेश पर जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने सबसे पहले लामफेल सनाकेथेल इलाके में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सापम रंजन के आवास पर धावा बोला. वहां प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की. उसके बाद मंत्री सापम ने आश्वासन दिया कि तीन लोगों के शव मिलने के मुद्दे पर कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर सरकार लोगों की भावनाओं का सम्मान करने में विफल रही तो वह अपना इस्तीफा दे देंगे.
यह भी पढ़िए: मणिपुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 11 उग्रवादियों के ढेर होने के बाद जिरीबाम में कर्फ्यू लागू
– भारत एक्सप्रेस
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…