आईपीएल

GT vs SRH, IPL 2023: गुजरात टाइटंस का बड़ा मकसद, क्यों बदल गया जर्सी का रंग, जानें मैच प्रीव्यू

GT vs SRH, IPL 2023: एमआई के खिलाफ हार के बाद गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स टूर्नामेंट के अपने 13 वें मुकाबले के लिए तैयार है. हार्दिक पांड्या एंड कंपनी सोमवार 15 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एडेन मार्कराम की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैदान में होगी. गुजरात टाइटंस के निशाने पर प्लेऑफ का टिकट होगा, तो वहीं हैदराबाद की नजर एक बड़ी जीत पर होगी. दोनों टीमों ने दो मौकों पर एक-दूसरे को चुनौती दी है, जहां दोनों टीमों ने एक-एक गेम जीता. गत चैंपियन क्वालीफायर 1 स्थान में अपनी जगह पक्की करने के लिए बेताब होंगे जबकि हैदराबाद के लिए हार उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर देगी.

हार्दिक पंड्या के निशाने पर प्लेऑफ का टिकट

गुजरात टाइटंस लगातार अपने दूसरे सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने के करीब खड़ी है. अगर SRH के खिलाफ हैदराबाद को जीत मितती है तो वो प्लेऑफ में एंट्री करने वाली पहली टीम बन जाएगी.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: 4 शतक से 4 डक तक, एक साल में बदल गई इस धाकड़ बल्लेबाज की किस्मत…

क्यों बदल गया जर्सी का रंग?

गुजरात टाइटंस के लिए SRH के खिलाफ मुकाबला खास सिर्फ इस वजह से नहीं होगा कि इसे जीतने पर उसे प्लेऑफ का टिकट मिलेगा, बल्कि उसके लिए इस मैच में एक मकसद भी होगा. दरअसल, ये मुकाबला गुजरात की टीम ब्लू रंग की जर्सी नहीं बल्कि लैवेंडर रंग की जर्सी में खेलने वाली है. इसके पीछे उसका मकसद कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाना होगा.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…

SRH: ऐडन मार्करम (C), अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (WK), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजल हक फारूकी और थंगारसु नटराजन.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : विव्रांत शर्मा, सनवीर सिंह, मयंक डागर, नीतीश रेड्डी, मार्को यानसेन.

GT: हार्दिक पांड्या (C), ऋद्धिमान साहा (WK), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : शुभमन गिल, साई किशोर, श्रीकर भरत, साई सुदर्शन, शिवम मावी.

GT vs SRH: Dream 11 Prediction

बल्लेबाज- शुभमन गिल, डेविड मिलर, ग्लेन फिलिप्स, एडन मार्करम

कीपर- हेनरिख क्लासेन

ऑलराउंडर्स- हार्दिक पंड्या (C), राशिद खान, विजय शंकर

गेंदबाज- नूर अहमद, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

4 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

43 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

1 hour ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

1 hour ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago