दुनिया

SCO: चीन के समर्थन में आया रूस, भारत में ही उससे जुड़े वैश्विक संगठनों पर लगाने लगा ड्रैगन को घेरने का आरोप

The Shanghai Cooperation Organisation: रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ने के बाद से ही दुनिया भर के देशों ने अपनी नीतियों में बदलाव किए हैं. वहीं इस दौरान वैश्विक परिदृश्य पर तेजी से उभरते भारत को लेकर भी उनके कूटनीतिक समीकरण बदले हैं. तेजी से विकासशील भारत ने अपनी सुरक्षा की सुनिश्चितता हेतु रक्षा सौदों में विविधता को बढ़ाया है. हालांकि रुस को भारत द्वारा उठाए गए यह कदम नागवार लग रहे हैं.

बात यहीं तक रहती तो भी गनीमत थी, लेकिन यूक्रेन युद्ध में चीन के अप्रत्यक्ष समर्थन के बाद से ही रूस के रुख में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. वैश्विक मंच पर कई बार ऐसे मौके आए जब रूस ने ड्रैगन का खुलकर बचाव किया.

चीन की जोरदार तरफदारी करता दिखा रूस

भारत में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में चीन के प्रति रूस का यह बदला हुआ रुख तब देखने को मिला जब अमेरिका के सहयोग वाले बहुपक्षीय संगठन- क्वाड और ऑकस (AUKUS) की रुस के रक्षा मंत्री ने इस मंच से कड़ी निंदा करते हुए इन्हें चीन को घेरने की कोशिश बताया.

अमेरिका पर लगाया यह आरोप

अमेरिका और उसके सहयोगियों पर कूटनीतिक एजेंडा चलाने का आरोप लगाते हुए इसे रूस और चीन के बीच सैन्य टकराव को भड़ाकाने की कोशिश बताया. यूक्रेन युद्ध को पश्चिमी देशों की आपराधिक नीतियों का नतीजा बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका वास्तविक उद्देश्य रूस को कूटनीतिक तौर पर पराजित करना और चीन को डराना है, जिससे कि यह देश पूरी दुनिया में अपना एकाधिकार बनाए रखने में कामयाब हो सकें.

इसे भी पढ़ें: Operation Kaveri: युद्धग्रस्त सूडान से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने का मिशन जारी, 754 भारतीयों की हुई स्वदेश वापसी

भारत में बढ़ सकती है नाराजगी

रूस के रक्षा मंत्री द्वारा चीन के पक्ष में बयान देने और जिन संगठनों से भारत जुड़ा है, उनका विरोध करने के बाद दोनों देशों के रिश्तों और कूटनीतिक समीकरण में कितना बदलाव आता है यह आगामी दिनों में देखने को मिलेगा. भारत और चीन के बीच सीमा पर हुए झड़पों के बाद रुस की यह बदलती कूटनीति भारत को रुस के साथ अपने संबंधों की समीक्षा पर मजबूर कर सकती है. एक तरफ तो भारत और पश्चिमी देशों के उन गठबंधन जिनसे भारत जुड़ा हुआ है उसकी आलोचना तो दूसरी तरफ भारत और रूस के पुराने रिश्तों की बात कह रहे रुस को लेकर भारत को भी अब अपने रुख में बदलाव करना पड़ सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago