बिजनेस

टाटा ग्रुप का बड़ा फैसला, सुपर ऐप NEU में करेगा 2 बिलियन डॉलर का निवे

नई दिल्ली:  बिजनेस वर्ल्ड में टाटा ग्रुप ( TATA GROUP ) किसी परिचय का मोहताज नहीं है, इस ग्रुप का बिजनेस ऑटोमोबाइल से लेकर सॉफ्टवेयर तक फैला हुआ है. अब कंपनी ने अपने डिजटल बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने सुपर ऐप Tata Neu में दो अरब डॉलर निवेश ( TATA WILL INVEST $2 BILLION ) करने की योजना बनाई है। Bloomberg News की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल तकनीकी खामियों को दूर करने और ऐप से जुड़े नए खर्च की जरूरतों को पूरा करने में करेगी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टाटा ग्रुप ये इनवेस्टमेंट दो साल में करेगा, साथ ही टाटा डिजिटल ( TATA DIGITAL ) से सुपर ऐप के वैल्यूएशन को बढ़ाने के तरीके खोजने का आदेश भी दिया गया है.

क्या है TATA NEU ऐप –

टाटा ग्रुप ने पिछले साल अप्रैल में ई-कॉमर्स ( E- COMMERCE ) सुपर ऐप को लॉन्च किया था. इस ऐप के माध्यम से कस्टमर को किराना और कपड़ों से लेकर हवाई टिकट तक सब कुछ उपलब्ध कराया जा रहा है. ऐप के जरिये मेंबरशिप सर्विस भी दी जा रही है जिसे लेने के बाद कस्टमर बिल पेमेंट ( BILL PAYMENT ) , लोन ( LOAN )और इंश्योरेंस ( INSURANCE ) जैसे फाइनेंसियल प्रोडक्ट्स ( FINANCIAL PRODUCTS ) की सुविधा भी हासिल कर सकता है.

अमेजॉन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने की थी तैयारी-

ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के बाजार में बढ़ते दबदबे को देखते हुए टाटा ने इस ऐप को ल़ॉन्च किया था. लेकिन लॉन्चिंग के वक्त से ही यूजर्स ऐप में तकनीकि खामियों की शिकायत कर रहे हैं. यही वजह है कि अब टाटा ने इन्हें दुरुस्त करने के लक्ष्य से ये कदम उठाया है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में गूंजी भारत के इस जांबाज ICS अफसर की दास्तान! अंग्रेजों का हुक्म ठुकराकर रोकी थी गोलीबारी

Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…

33 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का निपटारा किया

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…

36 minutes ago

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

1 hour ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

1 hour ago