मनोरंजन

विद्या बालन को स्टार बनाने वाले नहीं रहे प्रदीप सरकार, ‘परिणीता’ ने बदल दी जिदंगी

विद्या बालन का फिल्म इंडस्ट्री में अलग ही रौला है. लेकिन, इस ऊंचाई तक पहुंचने की पहली सीढ़ी जिसने मुहैया कराई, उनका नाम है प्रदीप सरकार. प्रदीप सरकार अब इस दुनिया में नहीं रहे. शुक्रवार की सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर 67 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. सरकार की हैसियत सिनेमा जगत में काफी अहम थी. डायरेक्शन के अलावा एडिटिंग और राइटिंग में भी उनका जबरदस्त योगदान रहा है.

टैलेंट को पहचानने की बारीक नज़र

टैलेंट को पहचानने की उनके पास बारीक नज़र थी. विद्या बालन को उनके तमाम टैलेंट हंट में विशेष स्थान है. यह प्रदीप सरकार के लिए भी गर्व की बात है कि एक एक्ट्रेस की कामयाबी में उनकी भूमिका को भी जोड़ा जाए. दरअसल, परिणीता फिल्म से पहले विद्या बालन कई सारे फिल्मों में रेजेक्शन झेल चुकी थीं. इस फिल्म के ऑडिशन में भी उन्हें रिजेक्ट किया गया था. लेकिन, एक छोटे से बदलाव ने विद्या की जिदंगी बदल दी. उन्हें उनकी पहली हिंदी फिल्म मिल गई.

परिणीता मूवी में छोटे से बदलाव का सुझाव देने वाले शख्स प्रदीप सरकार थे. वह फिल्म के निर्देशक थे लिहाजा उन्होंने अपने प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा को इसके लिए मना लिया. जिसके बाद कई बार ऑडिशन में रिजेक्ट हो चुकीं विद्या को परिणीता मिल गई.

ये भी पढ़ें:- Ananya Pandey के साथ शादी करने वाले हैं Aditya Roy Kapoor? रिलेशनशिप की खबरों के बीच एक्टर ने बताया क्या है उनका प्लान

विद्या बालन की दमदार एक्टिंग

आज विद्या बालन अपनी दमदार एक्टिंग और टैलेंट दम पर ‘भूल भुलैया’, ‘इश्किया’, शेरनी और डर्टी पिक्चर में प्रभावी रोल अदा कर चुकी हैं. इन फिल्मों का नतीजा रहा कि उनकी अदाकारी से लेकर डायलॉग डिलवरी के लोग दीवाने हो गए.हालांकि, परिणीता मूवी की मेकिंग के दौरान प्रदीप सरकार और विद्या में मनमुटाव की भी खबरें आईं. लेकिन, शूटिंग के दौरान ही दोनों ने अपने डिफरेंसेज खत्म कर लिए. फिल्म रिलीज हुई और सुपरहिट साबित रही. एक ओर जहां विद्या के करियर की गाड़ी चल पड़ी. वहीं, प्रदीप सरकार को इसके लिए ‘बेस्ट डेब्यू फिल्म डायरेक्टर’ का नेशनल अवॉर्ड मिला.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

10 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago