बिजनेस

Tata Motors ने केपेक्स बढ़ाने का किया फैसला, JLR और PV बिजनेस में करेगी 38 हजार करोड़ का निवेश

Tata Motors Increasing capex : Tata Motors ने सेमीकंडक्टर्स की कमी को दूर करने के लिए और अपने JLR और PV बिजनेस को मजबूत करने के लिए अपने कैपेक्स के खर्चों को बढ़ाने का निर्णय लिया है. कंपनी चालू वित्त वर्ष में केपेक्स में 27 फीसदी का इजाफा करने वाली है. जिसका मतलब है कि कंपनी इस साल केपेक्स खर्चों में लगभग 38000 करोड़ रुपए का निवेश करने वाली है.

कहां होगा पैसे का इस्तेमाल – कंपनी ये कदम मुख्य रुप से जेएलआर का पोर्टफोलियो मजबूत बनाने के लिए उठा रही है. भविष्य को ध्यान में रकते हुए उठाए गए इस कदम से कंपनी आपूर्ति और निर्माण कार्य को सुनिश्चित करना चाहती है. कंपनी का कहना है कि इस राशि में से 30000 करोड़ रुपए JLR और 8000 करोड़ रूपए पैसेंजर्स व्हीकल बिजनेस में लगाया जाएगा. कंपनी इस साल के इस फंड को नए प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और आंतरिक दहन इंजन वाहनों (आईसीईवी) के लिए प्लेटफॉर्म डेवलपमेंट और डीबॉटलनेकिंग के लिए इस्तेमाल करेगा.

ये भी पढ़ें- Byju’s के हाथ लगी बड़ी सफलता, अमेरिकी इंवेस्टमेंट फर्म Davidson Kempner करेगी $250 million का निवेश

शुक्रवार को टाटा मोटर्स ने पेश किये नतीजे-

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार चौथी तिमाही के रिजल्ट्स का ऐलान कर दिया हैं. इस तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5,407.79 करोड़ रुपए रहा. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 1,032.84 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ था. यानि अब कंपनी घाटे से मुनाफे में आ चुकी है. चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 1,05,932.35 करोड़ रुपए रिकॉर्ड किया गया, जबकि पिछले साल मार्च तिमाही में ये 78,439.06 करोड़ रुपए था यानि इस साल 35.05% का इजाफा हुआ है।

ये भी पढ़ें- आम आदमी को मिलेगा सस्ती दवाओं का तोहफा, सरकार ने किया नियम में बदलाव

निवेशकों को मिलेगा डिवीडेंड-
टाटा मोटर्स द्वारा प्रति ऑर्डिनरी शेयर पर 2 रुपए के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. AGM में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कंपनी शेयरहोल्डर्स को डिवीडेंट देगी.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

4 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

20 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

23 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

28 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

32 minutes ago